Millennials हो या Gen Z, सबकी प्लेलिस्ट में शामिल हैं बॉलीवुड के ये 5 एवरग्रीन गाने; देखें लिस्ट

Bollywood Evergreen 90s Songs: बॉलीवुड में 90 के दशक में कई ऐसे गाने बने हैं जो सालों से ऑडियंस के दिलों पर राज करते आ रहे हैं. आज हम उन 5 एवरग्रीन गानों की बात करने जा रहे हैं जो मिलेनियल्स के साथ-साथ GenZ के भी फेवरेट हैं. इन गानों पर लोग आज भी उतनी ही वाइब करते हैं जितने 90 के दशक में किया करते थे. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

bollywood top 5 iconic songs
1 / 6

विज्ञापन

छैया-छैया

छैया-छैया2 / 6

शाहरुख खान की 'दिल से' का 'छैया-छैया' गाना इतना फेमस हुआ कि ये आइकॉनिक बन गया. 1998 में आई इस फिल्म के इस गाने ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं आज भी लोग इस गाने को शादियों या पार्टियों में बड़े ही शौक से सुनते हैं. वहीं इस गाने के हूक स्टेप्स भी काफी फेमस हुए.

विज्ञापन

टिप-टिप बरसा पानी

टिप-टिप बरसा पानी3 / 6

अक्षय कुमार की 'मोहरा' फिल्म का ये गाना भी आइकॉनिक है. इस गाने को अक्षय कुमार की ही 'सूर्यवंशी' मूवी में रिमिक्स किया गया. ये गाना इतना फेमस हुआ कि GenZ भी इस गाने पर वाइब करते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर आज भी ये गाना काफी फेमस है और ट्रेंडिंग भी है.

साकी साकी

साकी साकी4 / 6

संजय दत्त की 'मुसाफिर' फिल्म का ये गाना भी काफी फेमस है. इस गाने को जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' में भी रीक्रिएट किया गया. वहीं इस गाने में नोरा फतेही के डांस ने तहलका मचा दिया. अब ये गाना मिलेनियल्स के साथ-साथ GenZ का भी फेवरेट बन गया है.

विज्ञापन

चुरा के दिल मेरा

चुरा के दिल मेरा5 / 6

'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का ये गाना भी बॉलीवुड के आइकॉनिक गानों में से एक है. साल 1994 में आई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था और ये गाना वायरल हो गया था. वहीं ये गाना GenZ का भी फेवरेट है. आज के दौर में भी इंस्टाग्राम पर अक्सर लोग इस गाने पर रील्स बनाते हैं.

ओ ओ जाने जाना

ओ ओ जाने जाना6 / 6

साल 1998 में आई सलमान खान की 'प्यार किया तो डरना क्या' का ये गाना भी आइकॉनिक गानों में शामिल है. इस गाने ने बॉलीवुड में अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया था. वहीं ये ही वजह है कि आज भी ऑडियंस इस गाने को उतना ही प्यार दे रही है जितना 28 साल पहले दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन