2027 में धमाल मचाएंगी ये 3 फिल्में, मेकर्स की होगी चांदी ही चांदी! इंडियन सिनेमा का बदलेगा पूरा गेम

3 Mega Movies 2027: ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इंडियन सिनेमा में एक अलग ही लेवल सेट कर दिया है. अब हर कोई मास एक्शन से भरपूर मूवीज को ही सिनेमाघरों में देखना पसंद कर रहा है. साल 2027 में फैंस को ऐसी ही 3 मास एक्शन मूवीज सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती हैं. ये फिल्में अपनी कमाई से इंडियन सिनेमा का पूरा गेम बदलने की काबिलियत रखती हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किन-किन फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं.

2027 movies list
1 / 8

विज्ञापन

2027 की मेगा मूवीज

2027 की मेगा मूवीज2 / 8

2027 में रिलीज होने जा रहीं 3 मेगा मूवीज में पावर स्टार्स के साथ-साथ फिल्म की कहानी और फिल्म के एक्शन सीन्स ऑडियंस का ध्यान खींचते नजर आएंगे. इन तीनों फिल्मों की घोषणा मेकर्स ने कर दी है, जिससे फैंस 2027 में इन फिल्मों को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

बड़े-बड़े सितारे आएंगे नजर

बड़े-बड़े सितारे आएंगे नजर3 / 8

इन फिल्मों की लिस्ट में महेश बाबू, प्रभास और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में शामिल हैं. ये फिल्में पैन इंडिया को ग्लोबल मंच पर और ज्यादा मजबूत करने की प्लानिंग में हैं. वहीं इनमें एक्शन, ड्रामा और एडवेंचर का भूरपूर डोज मिलने वाला है.

मेकर्स की होगी चांदी-चांदी

मेकर्स की होगी चांदी-चांदी4 / 8

साल 2027 में रिलीज होने जा रहीं ये फिल्में इंडियन सिनेमा का पूरा गेम बदलती नजर आने वाली हैं. मेकर्स को इन फिल्मों से काफी उम्मीद है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसा ही तहलका मचाने वाली हैं. इससे मेकर्स की भी चांदी-चांदी हो जाएगी.

विज्ञापन

ये 3 फिल्में होंगी रिलीज

ये 3 फिल्में होंगी रिलीज5 / 8

इन फिल्मों की लिस्ट में प्रभास की ‘स्पिरिट’, महेश बाबू की ‘वाराणसी’ और जूनियर एनटीआर की ‘एनटीआरनील’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन सभी फिल्मों के फर्स्ट लुक्स जारी कर दिए गए हैं. ये फिल्में इंडियन सिनेमा का लेवल बढ़ा देंगी.

प्रभास की फिल्म

प्रभास की फिल्म6 / 8

प्रभास की ‘स्पिरिट’ को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में प्रभास अपने उस रूप में दिखाई देंगे, जिसे देखने के लिए फैंस तरस गए हैं. दरअसल प्रभास इस फिल्म में फुल एक्शन फॉर्म में दिखने जा रहे हैं. वहीं फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं. प्रभास और तृप्ति के साथ-साथ इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और कंचना भी अहम भूमिका में हैं.

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर की फिल्म

जूनियर एनटीआर की फिल्म7 / 8

जूनियर एनटीआर की 'एनटीआरनील' मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 11 जून 2027 में रिलीज होगी. इस फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं. प्रशांत नील ने 'केजीएफ' और 'सालार' जैसी फिल्में दी हैं. इन फिल्मों को देखने के बाद अब ये तो तय है कि 'एनटीआरनील' में भी एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे.

महेश बाबू की मूवी

महेश बाबू की मूवी8 / 8

महेश बाबू की ‘वाराणसी’ भी 2027 में रिलीज होने जा रही है. एस एस. राजामौली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं. इस फिल्म के पोस्टर्स भी रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद भी किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन