Bhooth Bangla BO Collection: 'भूत बंगला' से Akshay Kumar ने अपनी ही 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी धाक जमा ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' से पहले ही दिन अपनी 4 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है?

bhooth bangla worldwide collection
1 / 7

विज्ञापन

'भूत बंगला' का कलेक्शन

'भूत बंगला' का कलेक्शन2 / 7

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'भूत बंगला' ने पहले दिन 12.25 करोड़ की कमाई की. वहीं पेड प्रीव्यू कलेक्शन में फिल्म ने 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. दोनों कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने भारत में अब तक 15.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3 / 7

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 23.90 करोड़ की कमाई कर ली है. पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद अब वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड4 / 7

अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' से पहले ही दिन 4 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें 'जॉली एलएलबी 3', 'हाउसफुल 5', 'केसरी चैप्टर 2' और 'स्काई फोर्स' शामिल हैं. इन चारों फिल्मों ने पहले दिन 'भूत बंगला' से कम कमाई की थी.

विज्ञापन

किसने कितनी की कमाई?

किसने कितनी की कमाई?5 / 7

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 'जॉली एलएलबी 3' ने 6.37 करोड़, 'हाउसफुल 5' ने 13.95 करोड़, 'केसरी चैप्टर 2' ने 3 करोड़ और 'स्काई फोर्स' ने 5.42 करोड़ की कमाई की थी. इन आंकड़ों के हिसाब से 'भूत बंगला' काफी आगे है.

'भूत बंगला' में कौन-कौन?

'भूत बंगला' में कौन-कौन?6 / 7

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

'भूत बंगला' के रिव्यू आए मिले-जुले

'भूत बंगला' के रिव्यू आए मिले-जुले7 / 7

वहीं सोशल मीडिया पर 'भूत बंगला' को पब्लिक के मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. कुछ लोगों को जहां फिल्म काफी पसंद आ रही है तो कुछ लोगों को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है. हालांकि फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन