Jio Hotstar पर Top 10 लिस्ट में छाई ये एक्शन-क्राइम फिल्म, Dhurandhar से कई गुना ज्यादा मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज
Bhairathi Ranagal Action Crime Movie: अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. Jio Hotstar पर ऐसी एक्शन-क्राइम फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसे देखने के बाद आप धुरंधर भूल जाएंगे. आइए जानते हैं.

Bhairathi Ranagal Action Crime Movie: अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. Jio Hotstar पर ऐसी एक्शन-क्राइम फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसे देखने के बाद आप धुरंधर भूल जाएंगे. आइए जानते हैं.
एक्शन-क्राइम फिल्मों के शौकीन लोग
2 / 9अगर आप क्राइम-एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो आप परेशान ना हों. आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप Dhurandhar भूल जाएंगे.
कौन सी है फिल्म?
3 / 9इस जबरदस्त फिल्म का नाम है- 'भैरथी रणगल' (Bhairathi Ranagal). यह फिल्म 2017 की ब्लॉकबस्टर 'मफ़्ती' (Mufti) का प्रीक्वल है और इसमें कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार (Shiva Rajkumar) ने अपने आइकॉनिक किरदार को फिर से जीवित किया है.
Jio Hotstar पर कर रही ट्रेंड
4 / 9यह फिल्म Jio Hotstar पर नंबर 7 पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. लोग इसे बड़े चाव से देख रहे हैं. इसकी कहानी और एक्शन सीन्स दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं.
शिवराजकुमार का खूंखार अवतार
5 / 9फिल्म में शिवराजकुमार को एक ईमानदार वकील से एक खूंखार लेकिन नेक दिल गैंगस्टर बनते दिखाया गया है, जो अपनी जड़ों को बचाने के लिए कानून हाथ में लेता है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण सा दिखने वाला व्यक्ति अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह बन जाता है.
इंटेंस एक्शन और बीजीएम
6 / 9फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर (BGM) और इंटरवल ब्लॉक दर्शकों को "पैसा वसूल" अनुभव देते हैं. रवि बसरूर का संगीत एक्शन सीन्स में जान फूंक देता है. इसके आगे आपको धुरंधर के एक्शन सीन्स फीके लगने लगेंगे.
दमदार विलेन का रोल
7 / 9इस फिल्म में राहुल बोस ने क्रूर और खतरनाक विलेन 'परंदे' का किरदार निभाया है, जो फिल्म के तनाव को और बढ़ा देता है. इस फिल्म को बांधे रखने का काम यह किरदार करता है.
सस्पेंस के साथ इमोशनल टच
8 / 9इसमें सस्पेंस के साथ इमोशनल टच मिला है. सिर्फ मार-धाड़ ही नहीं, फिल्म में भावनात्मक गहराई भी है जो इसे एक साधारण एक्शन फिल्म से अलग बनाती है.
फिल्म को कितनी मिली रेटिंग
9 / 9इस फिल्म 6.9 IMDb रेटिंग मिली है. को खास बात यह है कि यह फिल्म अब JioHotstar पर हिंदी डब में भी उपलब्ध है, जिससे यह उत्तर भारत के दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है.