Gram Chikitsalaya आई पसंद? तो OTT पर जरूर देखें ये 5 'देसी' सीरीज और फिल्में, मिलेगी एकदम कड़क कहानियां

Best Indian Comedy Web Series: अगर आपको 'ग्राम पंचायत' पसंद आई है, तो ओटीटी पर ये 5 देसी सीरीज और फिल्में जरूर देखें. इनकी कहानियां एकदम कड़क और मजेदार मिलेंगी, जो आपका फुल मनोरंजन करने के लिए रेडी हैं.

best Indian comedy web series
1 / 6
best Indian comedy web series

अगर आपको प्राइम वीडियो पर टीवीएफ (TVF) की ग्रामीण मेडिकल-कॉमेडी 'ग्राम चिकित्सालय' पसंद आई है, तो आपको छोटे शहर की सादगी, हल्के-फुल्के ड्रामा और बेहतरीन किरदारों से सजी ये 5 जबरदस्त वेब सीरीज भी बेहद पसंद आएंगी.  

विज्ञापन

पंचायत

पंचायत2 / 6

प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज की कहानी 'ग्राम चिकित्सालय' की तरह ही TVF ने बनाया है और इसे "विलेज सिनेमैटिक यूनिवर्स" का हिस्सा माना जाता है. कहानी शहर के लड़के अभिषेक त्रिपाठी (जीतेंद्र कुमार) की है, जो नौकरी न मिलने पर मजबूरी में फुलेरा गांव का पंचायत सचिव बनता है. गांव की देसी राजनीति, प्रधान जी का परिवार और सचिव जी के संघर्ष की यह कहानी बेहद खूबसूरत है.

विज्ञापन

गुल्लक

गुल्लक3 / 6

अगर आपको 'ग्राम चिकित्सालय' का मिडिल-क्लास ड्रामा और अपनों वाली फीलिंग अच्छी लगी, तो मिश्रा परिवार की कहानी आपका दिल जीत लेगी. उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर के इस परिवार की रोजमर्रा की नोक-झोंक, खुशियां और परेशानियां इतनी वास्तविक हैं कि आपको लगेगा यह आपके ही पड़ोस की कहानी है. इसके 5 सफल सीजन आ चुके हैं. इसे आप SonyLIV पर देख सकते हैं.

मामला लीगल है

मामला लीगल है4 / 6

'ग्राम चिकित्सालय' में जिस तरह सरकारी अस्पताल के सिस्टम को मजेदार ढंग से दिखाया गया है, ठीक वैसे ही यह सीरीज पटपड़गंज जिला अदालत के अजीबोगरीब और मजाकिया कानूनी मामलों के इर्द-गिर्द घूमती है. रवि किशन एक चालाक वकील के रोल में हैं और कोर्टरूम की यह सटायर-कॉमेडी आपको हंसने पर मजबूर कर देगी. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये मेरी फैमिली

ये मेरी फैमिली5 / 6

छोटे शहर की यादों को ताजा करने वाली यह एक बेहद साफ-सुथरी और शानदार फैमिली सीरीज है. 12 साल के हर्षू के नजरिए से दिखाई गई यह कहानी गर्मियों की छुट्टियों, भाई-बहन के झगड़ों और मां-बाप के प्यार की पुरानी यादों में ले जाती है. इसे आप Amazon MX Player या Prime Video पर देख सकते हैं.

हॉस्टल डेज

 हॉस्टल डेज6 / 6

'ग्राम चिकित्सालय' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अमोल पराशर (डॉ. प्रभात) के फैंस के लिए यह एक बेहतरीन कॉलेज-कॉमेडी ड्रामा है. इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले चार दोस्तों के पागलपन, असाइनमेंट के दबाव और दोस्ती के इर्द-गिर्द बुनी यह कहानी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन