Thalapathy Vijay की वो स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म, जिसमें पिता की हत्या ने बदला बेटे का पूरा करियर, मूवी में मिलेगा डबल रोल का तड़का

Thalapathy Vijay Bigil Movie: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay की फिल्मों का फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है. उनकी ऐसी ही एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसके आज भी कई फैंस दीवाने हैं. आइए जानते हैं.

Thalapathy Vijay Bigil movie
1 / 8
Thalapathy Vijay Bigil movie

Thalapathy Vijay Bigil Movie: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay की फिल्मों का फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है. उनकी ऐसी ही एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसके आज भी कई फैंस दीवाने हैं. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

थलपति विजय की फिल्में

थलपति विजय की फिल्में2 / 8

साउथ सिनेमा के बड़े नाम थलपति विजय की कई फिल्मों का आज भी फैंस का बेसब्री से इंतजार रहता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो इस स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म को आप जरूर देखें.

विज्ञापन

कौन सी है ब्लॉकबस्टर फिल्म?

कौन सी है ब्लॉकबस्टर फिल्म?3 / 8

विजय थलपति की ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम है 'Bigil' (बिजिल). यह फिल्म केवल एक्शन और ड्रामा ही नहीं, बल्कि खेल और जज्बात का एक बेहतरीन मेल है. 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

डबल रोल का जबरदस्त तड़का

डबल रोल का जबरदस्त तड़का4 / 8

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत विजय का डबल रोल है. वह इसमें पिता 'रायप्पन' और बेटे 'माइकल' (बिजिल) दोनों के किरदारों में नजर आते हैं. पिता रायप्पन एक लोकल डॉन है, जो चाहता है कि उसका बेटा हिंसा की दुनिया से दूर रहकर फुटबॉल में अपना नाम कमाए.

विज्ञापन

पिता की हत्या और करियर में मोड़

पिता की हत्या और करियर में मोड़5 / 8

फिल्म की कहानी में असली मोड़ तब आता है जब माइकल का फुटबॉल करियर ऊंचाइयों पर होता है. उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है. इस हादसे के बाद माइकल का पूरा जीवन बदल जाता है.

पिता के हालातों का दुख

पिता के हालातों का दुख6 / 8

अपने पिता को खोने के गम और हालातों के चलते वह फुटबॉल छोड़कर अपने पिता की विरासत (गैंगस्टर की दुनिया) संभालने को मजबूर हो जाता है. उसका चमकता हुआ खेल करियर एक पल में खत्म हो जाता है. लेकिन इसके बाद कहानी दूसरा मोड़ लेती है.

विज्ञापन

एक्शन और स्पोर्ट्स का मेल

एक्शन और स्पोर्ट्स का मेल7 / 8

सालों बाद, माइकल को एक मौका मिलता है अपनी पुरानी जिंदगी की ओर लौटने का, लेकिन इस बार एक कोच के रूप में. उसे महिला फुटबॉल टीम को ट्रेनिंग देनी होती है. यहाँ से फिल्म में जबरदस्त स्पोर्ट्स ड्रामा शुरू होता है. वह न केवल लड़कियों को फुटबॉल सिखाता है, बल्कि उन्हें समाज की बंदिशों से लड़ना भी सिखाता है.

फिल्म की रेटिंग और ओटीटी

फिल्म की रेटिंग और ओटीटी8 / 8

यह फिल्म आपको Prime Video पर मिलेगी. इसको 6.7 IMDb रेटिंग मिली है. अगर आप थलपति विजय के फैन हैं, तो इस 2 घंटे 59 मिनट की फिल्म को जरूर देखें. यह मनोरंजन का पूरा पैकेज है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन