साइंस या चमत्कार? एक ही इंसान में दिखे 4-5 किरदार, दिमाग हिलाकर रख देगी ये Sci-Fi फिल्म, मिली 7.4 IMDb रेटिंग
Predestination Sci-Fi Movie: कुछ लोगों को कहानी से ज्यादा Sci-Fi फिल्मों में मजा आता है. अगर आपको भी साइंस और फिक्शन में इंट्रेस्ट है, तो इस फिल्म को आप जरूर देखें. इसमें एक ही इंसान ने 4-5 किरदार निभाए हैं. पुनर्जन्म की ऐसी गाथा आपके होश उड़ाकर रख देगी.

2 / 9आजकल के युवाओं को रोमांटिक, एक्शन फिल्मों से ज्यादा Sci-Fi फिल्में ज्यादा पसंद आने लगी हैं. हॉलीवुड की कई पुरानी Sci-Fi फिल्में अचानक फिर से चर्चा का भाग बन चुकी हैं. इन फिल्मों की स्टोरी आपके होश उड़ाकर रख देगी. (Credit- Printerest)
3 / 9इन्हीं तरह की फिल्मों में से एक Predestination (2014) ऐसी फिल्म है जो बिना बड़े-बड़े विस्फोटों के आपके दिमाग को पूरी तरह हिला देती है. यह फिल्म साइंस-फिक्शन है या जीवन का कोई गहरा चमत्कार, यह सवाल आपको देखने के बाद भी परेशान करता रहेगा. (Credit- Printerest)
4 / 9फिल्म की शुरुआत एक टाइम ट्रैवल एजेंट से होती है, जो एक खतरनाक आतंकवादी "फिज़ल बॉम्बर" को पकड़ने की आखिरी मिशन पर निकलता है. एथन हॉक इस एजेंट की भूमिका में हैं. (Credit- Printerest)
5 / 9इस कहानी में एक बार में एक लड़की जेन की जिंदगी दिखाई जाती है, फिर जॉन नाम के लड़के की, और फिर एक बारटेंडर की. लगता है अलग-अलग लोग हैं, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म चलती है, सब एक ही इंसान से जुड़ते नजर आते हैं. (Credit- Printerest)
6 / 9एक ही व्यक्ति कई किरदार निभा रहा है- मां, पिता, बच्चा, प्रेमी, दुश्मन-सब कुछ! यह देखकर आप हैरानी से भर जाएंगे. क्योंकि आपको यह फिल्म एक सोर्स के होने का अहसास दिलाएगी. (Credit- Printerest)
7 / 9फिल्म में बड़े स्मार्ट तरीके से टाइम ट्रैवल, पाराडॉक्स और किस्मत का खेल को दिखाया जाता है. जिससे समझ में आता है कि "यह तो होना ही था." इस फिल्म में दिमाग घुमा देने वाली कहानी है. यह फिल्म एक ही इंसान की जिंदगी को लूप में दिखाती है. सब कुछ एक सर्कल में जुड़ा है. (Credit- Printerest)
8 / 9इस फिल्म में न कोई बड़े इफेक्ट्स के कमाल दिखाया गया है और न ही कोई बड़ा बजट नहीं, कोई भारी-भरकम वीएफएक्स नहीं है. फिर भी हर सीन आपको सोचने पर मजबूर करता है. हर सीन में आपको कई बार जीवन की फिलॉसफी के बारे में बता सकता है.
9 / 9अगर आप Inception, Interstellar या Looper जैसी फिल्में पसंद करते हैं, तो Predestination आपके लिए बेस्ट है. यह सिर्फ 1 घंटा 37 मिनट की फिल्म है, लेकिन खत्म होने के बाद भी आप घंटों इसके बारे में सोचते रहेंगे. IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है, जो बताती है कि दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं. (Credit- Printerest)