दिमाग घुमा देंगी OTT की ये 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे माथा

Psycho Thriller: ओटीटी पर इन दिनों एक से बढ़कर फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग सुन्न हो जाएगा. चलिए जानते हैं इन 5 फिल्मों के बारे में.

Psycho Thriller Film
1 / 6

आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको 5 शानदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. इन मूवीज में आपको सस्पेंस के साथ थ्रिलर और एक्शन भी देखने को मिलने वाला है. इन फिल्मों की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है.  

विज्ञापन

मणिचित्रताझु

मणिचित्रताझु2 / 6

लिस्ट में पहला नाम मलयालम भाषा की फिल्म Manichitrathazhu का आता है. इस मूवी पर बॉलीवुड में कई सारी फिल्में बन चुकी है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसे देखने के बाद आपको इसकी कहानी हफ्तों तक याद रहने वाली है. इस मूवी का आप फ्री में Youtube पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

अथिरन

अथिरन3 / 6

दूसरे नंबर पर Athiran फिल्म का नाम शामिल है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म की कहानी एक डॉक्टर और लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस फिल्म को YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

फॉरेंसिक

फॉरेंसिक4 / 6

तीसरे स्थान पर साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘फॉरेंसिक’ का नाम शामिल है, जिसकी कहानी एक पुलिस ऑफिसर और तेज-तर्रार फॉरेंसिक एक्सपर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. जो एक बच्ची की मौत से खूंखार सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं. यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है.

विज्ञापन

ट्रान्स

ट्रान्स5 / 6

चौथे नंबर पर मलयालम थ्रिलर फिल्म Trance का नाम शामिल है. इस मूवी में फहद फासिल ने अहम किरदार निभाया है. यह फिल्म आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित होती है. इस मूवी में धर्म, अंधविश्वास और अध्यात्म के नाम चल रहे करोड़ों के व्यापार का भांडा फोड़ती है. यह फिल्म Prime Video और Aha पर देख सकते हैं.

लेवल क्रॉस

लेवल क्रॉस 6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'Level Cross' का नाम शामिल है. इस मूवी की कहानी रेलवे गेटकीपर रघु और चैताली के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह फिल्म शुरुआत में आपको बिल्कुल सरल लगती है. लेकिन फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती यह काफी खौफनाक रूप ले लेती है. इस फिल्म की कहानी आपको हफ्तों तक सोने नहीं देगी. 'Level Cross' फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन