Sony LIV पर देखें ये 7 सबसे बेहतरीन फिल्में, लिस्ट में सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर ऑस्कर विजेता और ब्लॉकबस्टर मूवीज शामिल
Top Thriller Movies on Sony LIV: Sony LIV पर बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर, ऑस्कर विजेता और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का एक शानदार कलेक्शन मौजूद है. यदि आप एक बेहतरीन मूवी नाइट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन 7 सबसे बेहतरीन फिल्मों को अपनी वॉच-लिस्ट में जरूर शामिल करें.

इन फिल्मों में आपको ब्लॉकबस्टर, सस्पेंस-थ्रिलर और ऑस्टक विजेता फिल्मों की लिस्ट शामिल है. Sony LIV पर आपको इन फिल्मों को लेकर आप अपना वीकेंड प्लान कर सकते हैं.
गरुड़ गमन वृषभ वाहन
2 / 8राज बी. शेट्टी द्वारा निर्देशित यह कल्ट क्राइम-थ्रिलर फिल्म आधुनिक मंगलुरु के बैकड्रॉप पर आधारित गैंगस्टर कन्नड़ ड्रामा है. हरि और शिव नाम के दो दोस्तों के बीच की दुश्मनी और पॉवर स्ट्रगल को इसमें बेहद खूंखार और यथार्थवादी तरीके से दिखाया गया है.
पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 1 और 2
3 / 8मणिरत्नम की यह महागाथा चोल साम्राज्य के इतिहास और आंतरिक राजनीति पर आधारित ये मेगा-ब्लॉकबस्टर पीरियड ड्रामा है. विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन और कार्थी के शानदार अभिनय और भव्य विजुअल्स के कारण यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में से एक है.
सबकॉन्टिनेंट की सबसे चर्चित थ्रिलर: पोर थोजिल
4 / 8हाल के वर्षों की सबसे बेहतरीन इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर्स में से एक है. एक सीनियर कड़क पुलिस ऑफिसर और एक डरपोक लेकिन बेहद होशियार ट्रेनी ऑफिसर मिलकर एक सीरियल किलर को ट्रैक करते हैं. फिल्म का सस्पेंस आपको आखिरी मिनट तक बांधे रखेगा.
ऑस्कर विजेता मास्टरपीस: एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स
5 / 8इस फिल्म ने 7 ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा था. यह मल्टीवर्स (Multiverse) के कॉन्सेप्ट को एक मां और बेटी के इमोशनल रिश्ते के जरिए इतने अनोखे ढंग से पेश करती है कि इसे देखना एक बिल्कुल नया अनुभव है.
2018: एवरीवन इज ए हीरो
6 / 8केरल में आई विनाशकारी बाढ़ पर आधारित यह सर्वाइवल ब्लॉकबस्टर ड्रामा फिल्म इंसानियत और एकजुटता की एक बेहद भावुक कहानी है. इसे ऑस्कर 2024 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि (Official Entry) भी चुना गया था.
द व्हेल
7 / 8अभिनेता ब्रेंडन फ्रेजर को उनके करियर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार इसी फिल्म के लिए मिला था. यह एक गंभीर रूप से मोटापे से ग्रस्त अंग्रेजी शिक्षक की कहानी है जो अपनी अलग हो चुकी बेटी के साथ अपने रिश्तों को सुधारने की आखिरी कोशिश करता है.
कनाडाई कल्ट क्लासिक: इन्सेंडियास
8 / 8महान निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे की यह शुरुआती मास्टरपीस है. जुड़वां भाई-बहन अपनी दिवंगत मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए मध्य पूर्व (Middle East) की यात्रा पर निकलते हैं, जहां उनके सामने एक ऐसा खौफनाक पारिवारिक रहस्य आता है जो दर्शकों के होश उड़ा देता है.