तारक मेहता से कई गुना ज्यादा मजेदार है ये 3 सीजन वाला सुपरहिट टीवी शो, जिसे मिली 8.6 की IMDb रेटिंग
Best Hindi Comedy TV Show: तारक मेहता देखकर देखकर अगर बोर हो चुके हैं, तो यह 3 सीजन वाला सुपरहिट टीवी शो आपके लिए ही बना है. इसे 8.6 IMDb रेटिंग मिली है. इतनी शानदार रेटिंग के साथ यह शो आपका भरपूर मनोरंजन करेगा.

Best Hindi Comedy TV Show: तारक मेहता देखकर देखकर अगर बोर हो चुके हैं, तो यह 3 सीजन वाला सुपरहिट टीवी शो आपके लिए ही बना है. इसे 8.6 IMDb रेटिंग मिली है. इतनी शानदार रेटिंग के साथ यह शो आपका भरपूर मनोरंजन करेगा.
तारक मेहता शो
2 / 8घर घर में तारक मेहता का शो देखा जाता है. लेकिन अगर आप वहीं रोज टीवी शो देखकर देखकर बोर हो चुके हैं, तो यह 3 सीजन वाला शो आपको काफी मजेदार लग सकता है. आइए जानते हैं.
मजेदार कॉमेडी शो
3 / 8अगर आप 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और धमाकेदार कॉमेडी ढूंढ रहे हैं, तो 'खिचड़ी' (Khichdi) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह आपके मनोरंजन का फुल पैकेज है.
हाई IMDb रेटिंग मिली
4 / 8इस शो का 8.6 IMDb रेटिंग मिली, जो कि काफी हाई रेटिंग है. इससे इस शो की लोकप्रियता साबित होती है. यह पारिवारिक कॉमेडी शो है, जिसमें पारेख परिवरा की पागलपंती 'तारक मेहता' को भी पीछे छोड़ देगी.
किस बारे में है शो?
5 / 8इस कॉमेडी टीवी शो में पारेख परिवार की पागलपंती दिखाई गई है, जिसमें हंसा, प्रफुल्ल, बाबूजी और अनंग देसाई जैसे किरदार जान भर देते हैं. इन सभी किरदारों की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है.
3 सीजन में भरा लाफ्टर का डोज
6 / 8इस शो के 3 सीजन रिलीज हुए, जिन्हें खूब प्यार मिला. सीजन 1 में हंसा, प्रफुल्ल, बाबूजी की सादगी और 'अजीबोगरीब' अंग्रेजी ट्रांसलेशन आपको खूब हंसाएंगे. इसे देखकर आपका तारक मेहता भूल जाएंगे.
सीजन 2 और सीजन 3 में धमाका
7 / 8जब शो स्टार वन पर शिफ्ट हुआ, तो यह और भी ज्यादा ग्लैमरस और फनी हो गया. 'इंस्टेंट खिचड़ी' को आज भी भारतीय टेलीविजन के सबसे बेहतरीन कॉमेडी सीजन्स में गिना जाता है. इसमें पारेख परिवार की अमीरी और उनकी मूर्खता का जो कॉम्बिनेशन दिखाया गया, वो बेजोड़ था. बता दें सीजन 1 और 2 के मुकाबले सीजन 3 थोड़ा छोटा था.
मजेदार पंच और छोटे एपिसोड्स
8 / 8तारक मेहता के कई एपिसोड्स हफ्तों तक खिंच जाते हैं, जिससे कई बार लोग बोर होने लगते हैं. लेकिन खिचड़ी सीरीज में पंच टू पंच आपको खूब हंसाते है और आपका मनोरंजन करते है. अब आप इसे Jio Hotstar पर देख सकते हैं.