'छुपी रुस्तम' हैं Netflix पर मौजूद ये 7 फिल्में, एक्शन-थ्रिलर से लेकर कॉमेडी-सस्पेंस का मिलेगा मजेदार तड़का, देखें लिस्ट

Best Hidden Gems Movies on Netflix: अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं, तो Netflix पर मौजूद इन 7 फिल्मों को जरूर देखें. इस लिस्ट में आपको जबरदस्त सस्पेंस से लेकर एक्शन-कॉमेडी सभी इमोशन्स का भरपूर तड़का मिलेगा.

best hidden gems movies on Netflix
1 / 8
best hidden gems movies on Netflix

वीकेंड्स पर इन फिल्मों को binge-watch करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. मूवी लवर्स हों, या कपल्स का मूवी नाइट प्लान हो, हर मौके पर ये 7 फिल्मों आपका भरपूर मनोरंजन कर सकती हैं.  

विज्ञापन

मोनिका, ओ माय डार्लिंग

मोनिका, ओ माय डार्लिंग 2 / 8

यह डार्क कॉमेडी, क्राइम, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बॉलीवुड के बेहतरीन हिडन जैम्स में से एक है. इसकी कहानी एक रोबोटिक्स एक्सपर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मर्डर प्लॉट में इस तरह फंसता है कि चाहकर भी बाहर नहीं निकल पाता. इसमें राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

विज्ञापन

चोर निकल के भागा

चोर निकल के भागा3 / 8

यामी गौतम, सनी कौशल, शरद केलकर की ये हाइस्ट, सस्पेंस, एक्शन-थ्रिलर फिल्म बड़ी मजेदार ऑप्शन है. इसकी कहानी एक फ्लाइट अटेंडेंट और उसके बॉयफ्रेंड की है जो हवा में उड़ते प्लेन में हीरे चुराने का प्लान बनाते हैं. लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब वही प्लेन हाईजैक हो जाता है.

टोस्टर

टोस्टर4 / 8

राजकुमार राव, सन्या मल्होत्रा, प्रतीक गांधी स्टारर इस फिल्म में डार्क कॉमेडी और सस्पेंस-ड्रामा आपके रोंगटे खड़े कर सकता है. हाल ही में रिलीज हुई यह एक बेहद अनोखी और अंडररेटेड फिल्म है. इसकी कहानी एक कंजूस इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है जो शादी टूटने के बाद अपना गिफ्ट किया हुआ 'टोस्टर' वापस लेने की सनक में मर्डर और मलबे के जाल में फंस जाता है.

विज्ञापन

लूडो

लूडो5 / 8

पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म में डार्क कॉमेडी आपकी रूह जमा सकती है. अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में 4 अलग-अलग कहानियां एक अजीब से मोड़ पर आकर आपस में जुड़ जाती हैं. पंकज त्रिपाठी का 'सत्तू भैया' वाला गैंगस्टर अंदाज और फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक इसे एक परफेक्ट एंटरटेनर बनाता है.

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस6 / 8

वीर दास, मिथिला पालकर, मोना सिंह की ये फिल्म एक लाइट-हार्टेड और मजेदार स्पाय कॉमडी है. इसकी कहानी में एक अनाड़ी लेकिन उत्साही ब्रिटिश जासूस गलती से गोवा के एक खतरनाक क्रिमिनल गैंग के बीच फंस जाता है. जासूसी के साथ मिलने वाला कॉमेडी का तड़का इसे एक बेहतरीन टाइम-पास फिल्म बनाता है.

विज्ञापन

बुलेट ट्रेन

बुलेट ट्रेन7 / 8

ब्रैड पिट, एरॉन टेलर-जॉनसन स्टारर इस फिल्म में आपको हाई-ऑक्टेन एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल देखने को मिलेगा. अगर आपको हॉलीवुड एक्शन पसंद है, तो हिंदी डब में उपलब्ध यह फिल्म नेटफ्लिक्स का सबसे बड़ा सरप्राइज है.

इत्तेफाक

इत्तेफाक8 / 8

सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय खन्ना स्टारर यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है. इसकी कहानी में एक रात में हुए दो मर्डर और दो अलग-अलग गवाह, जो अपनी-अपनी कहानियां सुना रहे हैं. अक्षय खन्ना एक पुलिस ऑफिसर के रूप में दोनों के झूठ और सच का पर्दाफाश करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन