कोहरे में छिपा मौत का राज, दिल्ली क्राइम से लेकर नवाजुद्दीन की फिल्म हिला देगी दिमाग, Netflix पर देखें ये 3 जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर फिल्में-सीरीज
Netflix Best Crime Thriller Series: अगर आपको क्राइम-थ्रिलर फिल्में या सीरीज देखने का शौक है, तो Netflix पर इस वक्त ये 3 फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं, जिनको देखकर आपका दिमाग घूम सकता है. कोहरे के धुंध में छिपे रहस्य से लेकर आपको नवाजुद्दीन का जलवा देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं.

अगर आपको क्राइम-थ्रिलर फिल्में या सीरीज देखने का शौक है, तो Netflix पर इस वक्त ये 3 फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं, जिनको देखकर आपका दिमाग घूम सकता है. कोहरे के धुंध में छिपे रहस्य से लेकर आपको नवाजुद्दीन का जलवा देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं.
Netflix पर ट्रेडिंग फिल्में और सीरीज
2 / 8Netflix पर कुछ फिल्में और सीरीज काफी ट्रेंड कर रही हैं, जिनकी धांसू कहानियां आपके दिमाग से निकलने का नाम ही नहीं लेंगी. अगर आप भी क्राइम-थ्रिलर फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो ये 3 ऑप्शन्स आपके लिए बेस्ट हैं.
Kohrra Season 2
3 / 8कोहरे का मतलब है धुंध होता है. इस सीरीज में पंजाब के गांवों में कोहरा जैसी धुंध में छिपी हत्याएं दिखाई गई हैं. सीजन 2 में एक औरत को उसके भाई के घर में मरा हुआ पाया जाता है. पुलिस वाले गरुंडी और नई इंस्पेक्टर धनवंत कौर इस केस को सुलझाने की कोशिश करते हैं.
पुरानी रंजिशें और समाज की सच्चाई
4 / 8इस सीरीज के दूसरे सीजन को बहुत पसंद किया जा रहा है. सीरीज को 7.5 IMDb रेटिंग मिली है. इसके अलावा आपको इसमें बरुण सोबती और मोना सिंह के बेहतरीन किरदार देखने को मिलेगा. कोहरा सीजन 2 फरवरी 2026 में आया और दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है.
Delhi Crime Season 2
5 / 8दिल्ली क्राइम का सीजर 2 असली घटनाओं से प्रेरित है. सीजन 2 में दिल्ली पुलिस की टीम चड्डी-बनियान गैंग जैसे खतरनाक अपराधियों को पकड़ने की जंग लड़ती है. शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका में कमाल कर रही हैं.
दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
6 / 8ये सीरीज दिखाती है कि पुलिस वाले भी इंसान हैं. उनके घरेलू दिक्कतें, तनाव और ड्यूटी का बोझ साथ चलता है. दिल्ली की सड़कें, ट्रैफिक और अपराध की दुनिया बिल्कुल रियल लगती है. सीजन 2 में गैंग के हमले और पुलिस की रणनीति दिमाग तेज कर देते हैं. सीरीज को 7.9 IMDb रेटिंग मिली है.
Raat Akeli Hai (The Bansal Murders)
7 / 8नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में इंस्पेक्टर जतिल यादव बनकर लौटे हैं. इस फिल्म में बंसल परिवार के कई सदस्य एक रात में मारे जाते हैं. लालच, धोखा और परिवार के गुप्त राज सामने आते हैं. राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह जैसे कलाकारों के साथ नवाजुद्दीन की एक्टिंग दिमाग हिला देती है.
सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी फिल्म
8 / 8नवाजुद्दीन की यह फिल्म जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी हुई है. जतिल यादव जैसे अजीब लेकिन स्मार्ट पुलिस वाले केस सुलझाते हुए खुद की जिंदगी से जूझते हैं. यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई है. फिल्म को 6.6 IMDb रेटिंग मिली है.