
1 / 8
Best Comedy Drama Series on Netflix: अगर आप Netflix पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो आपका भरपूर मनोरंजन करने वाली इस 4 सीजन वाली सीरीज को जरूर देखें. इसको 8.2 IMDb रेटिंग भी मिली है, जो हंसाने के साथ साथ भावुक भी कर देगी.
Netflix पर दमदार सीरीज

2 / 8
अगर आप Netflix पर कुछ दमदार देखना चाहते हैं, तो यह 4 सीजन वाली सीरीज आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है. यह मनोरंजन का फुल पैकेज है, क्योंकि इसकी कहानी आपको हंसाएगी भी और रुलाएगी भी.
कौन सी है कॉमेडी-ड्रामा सीरीज

3 / 8
इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का नाम है 'Sex Education', जो कि आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इसको 8.2 IMDb रेटिंग भी मिली है, जो कि ब्रिटिश कॉमेडी-ड्रामा सीरीज युवाओं और बड़ों के बीच काफी लोकप्रिय है.
4 सीजन में मचेगा धमाल

4 / 8
इसमें कुल 4 सीजन हैं, जो कि आपका लंबे समय तक मनोरंजन करेंगे. इसमें सेक्स से जुड़ी कई बातों को खुलकर डिस्कस किया गया है. चोरी-छिपे सेक्स से जुड़ी समस्याओं को काफी अच्छे तरीके से दिखाया गया है.
सीरीज के बारे में

5 / 8
इस सीरीज की कहानी 'ओटिस मिलबर्न' नाम के एक संकोची किशोर के इर्द-गिर्द घूमती है. ओटिस की मां एक सेक्स थेरेपिस्ट हैं, इसलिए ओटिस को इस विषय पर काफी जानकारी है.
दोस्त लेता है मदद

6 / 8
अपनी दोस्त मेव (Maeve) के साथ मिलकर वह स्कूल में एक गुप्त 'सेक्स क्लीनिक' शुरू करता है, जहाँ वह अपने साथियों की उलझनों को सुलझाता है. इसमें दोस्ती, प्यार और परिवार सबके बेहतरीन मेल दिखेगा.
मनोरंजन से साथ मिलेगी जानकारी

7 / 8
यह शो उन विषयों पर खुलकर बात करता है, जिसके बारे में अक्सर समाज में सन्नाटा छा जाता है. इसमें किशोरावस्था में होने वाले कन्फ्यूजन और उत्सुकता के बारे में बताया गया है.
दमदार किरदारों की एक्टिंग

8 / 8
ओटिस, मेव और एरिक जैसे किरदारों ने अपनी एक्टिंग से जान फूँक दी है. हर किरदार की अपनी एक अलग कहानी और संघर्ष है, जिससे दर्शक जुड़ाव महसूस करते हैं. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.