Best Bollywood Comedy Movies: हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द! लाफिंग गैस को भी फेल कर देंगी ये 7 कल्ट कॉमेडी फिल्में, आज ही देखें
Best Bollywood Comedy Movies List: अगर आप कॉमेडी फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो बॉलीवुड की इन 7 कल्ट क्लासिक्स को बिल्कुल ना भूलें. इन मूवीज का हर एक सीन आपको हंसा हंसाकर लोट-पोट कर देगा.

Best Bollywood Comedy Movies List: अगर आप कॉमेडी फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो बॉलीवुड की इन 7 कल्ट क्लासिक्स को बिल्कुल ना भूलें. इन मूवीज का हर एक सीन आपको हंसा हंसाकर लोट-पोट कर देगा.
कॉमेडी फिल्में का क्रेज
2 / 9दोस्तों हों या भाई-बहन, इनके साथ कॉमेडी फिल्में देखने का अलग ही मजा होता है. अगर आप भी इनमें से एक हैं, जिन्हें कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है, तो बॉलीवुड की इन 7 कल्ट क्लासिक्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.
हेरा फेरी
3 / 9साल 2000 में आई अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्म मानी जाती है. इसका हर सीन आपको हंसाते हंसाते लोट पोट कर देगा.
हंगामा
4 / 9साल 2003 में आई फिल्म हंगामा में परेश रावल, अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन ने कमाल कर दिया था. इन सभी दिग्गज कलाकरों को जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने लोगों को खूब हंसाया.
चुप चुप के
5 / 9साल 2006 में शाहिद कपूर, करीना कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव स्टारर इस फिल्म ने लोगों को खूब हंसाया. फिल्म में राजपाल यादव (बांड्या) और परेश रावल (गुंड्या) की जोड़ी ने जो कॉमेडी की है, उसे देखकर आपकी हंसी रोकना नामुमकिन हो जाएगा.
गोलमाल: फन अनलिमिटेड
6 / 9साल 2006 में अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी, तुषार कपूर स्टारर इस फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रैंचाइज़ी की यह पहली फिल्म आज भी सबसे बेस्ट है. चार आवारा दोस्तों का एक अंधे बूढ़े जोड़े के घर में छिपकर रहना और तुषार कपूर (लकी) की गूंगी कॉमेडी इस फिल्म की यूएसपी (USP) है.
वेलकम
7 / 9साल 2007 में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल की इस फिल्म में उदय भाई और मजनू भाई का किरदार आज भी लोगों के जबान पर हैं. इस फिल्म के कई सीन्स आज मीम्स में इस्तेमाल किए जाते हैं.
अंदाज अपना अपना
8 / 9साल 1994 में आई आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म को 90s की सबसे कॉमेडी फिल्म मानी जाती है. रिलीज के समय यह फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन आज यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी कल्ट कॉमेडी मानी जाती है.
ढोल
9 / 9साल 2007 में आई शरमन जोशी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, राजपाल यादव स्टारर इस फिल्म में चार आलसी दोस्त की कहानी है, जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देगी. फिल्म में राजपाल यादव का 'मार्तंड डमडरे' वाला किरदार आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा.