अगर 'Toaster' आई पसंद तो जरूर देखें ये 5 जबरदस्त डार्क कॉमेडी फिल्में, हंसी के पीछे छिपे गहरे राज उड़ा देंगे आपके होश

Best Dark Comedy Bollywood Movies: हाल ही में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म Toaster रिलीज हुई. कई लोगों यह फिल्म काफी पसंद आई. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो इन 5 डार्क कॉमेडी फिल्मों को जरूर अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें.

Best dark comedy Bollywood movies
1 / 7
Best dark comedy Bollywood movies

Best Dark Comedy Bollywood Movies: हाल ही में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म Toaster रिलीज हुई. कई लोगों यह फिल्म काफी पसंद आई. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो इन 5 डार्क कॉमेडी फिल्मों को जरूर अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें.  

विज्ञापन

डार्क कॉमेडी फिल्मों का चलन

डार्क कॉमेडी फिल्मों का चलन2 / 7

काफी पहले से डार्क कॉमेडी फिल्मों का चलन सिनेमा में है. इन फिल्मों में हंसी के पीछे कड़वी सच्चाई और गहरे राज छिपे होते हैं, जो आपका दिमाग हिला सकते हैं. अगर आप भी इसी तरह की फिल्मों के शौकीन है, तो इन 5 डार्क कॉमेडी फिल्मों को जरूर अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें.

विज्ञापन

Andhadhun

Andhadhun3 / 7

आयुष्मान खुराना, तबु और राधिका आप्टे स्टारर यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी. इसमें सस्पेंस और कॉमेडी का बेजोड़ नमूना दिखाया गया है. एक अंधा पियानो प्लेयर जब एक मर्डर का गवाह बनता है, तो कहानी में जो मोड़ आते हैं, वो आपके होश उड़ा देंगे. इसे आप Jio Hotstar पर देख सकते हैं.

Delhi Belly

Delhi Belly 4 / 7

यह फिल्म अपनी बेबाक कॉमेडी और अजीबोगरीब स्थितियों के लिए जानी जाती है. 2011 में आई इस फिल्म में तीन रूममेट्स की जिंदगी तब पलट जाती है जब वे गलती से एक खतरनाक गैंगस्टर के हीरे लेकर भाग रहे होते हैं. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Darlings

Darlings5 / 7

आलिया भट्ट और विजय वर्मा की यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी, जो कि घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे को 'डार्क ह्यूमर' के साथ पेश करती है. यह दिखाती है कि कैसे एक पत्नी अपने पति से बदला लेने के लिए एक खतरनाक खेल खेलती है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Monica, O My Darling

Monica, O My Darling6 / 7

राजकुमार राव और हुमा कुरैशी की यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई है. यह एक मर्डर मिस्ट्री और ब्लैक कॉमेडी का मिक्सचर है. इसमें लालच, ब्लैकमेल और रोबोटिक्स का एक जबरदस्त तड़का लगाया गया है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Ludo

Ludo7 / 7

अनुराग बसु की यह फिल्म चार अलग-अलग कहानियों को एक साथ जोड़ती है. 2020 में आई यह फिल्म किस्मत, अपराध और हंसी के बीच झूलती यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक गैंगस्टर का एक कदम सबकी जिंदगी बदल देता है. इसमें आपको 4 अलग अलग कहानियां दिखेंगी, जो आपके रोमांचित कर देंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन