
1 / 6
बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा की कई सारी ऐसी फिल्में है, जिसे लोग बार बार देखना पसंद करते हैं. आज हम भी एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो एक भोजपुरी फिल्म है. आपको भोजपुरी मूवी देखना पसंद है, तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. इस मूवी में आपको गांव की गलियों से लेकर घर-परिवार की कहानियां तक देखने को मिलती है, जिसकी वजह से लोग अपनी निजी जिंदगी को मूवी के साथ जुड़ा हुआ महसूस करने लगते हैं.
बड़की बहू छोटकी बहू फ्री में देखें

2 / 6
आप भी इस वीकेंड ओटीटी पर कुछ बढ़िया देखने के लिए ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की एक शानदार फिल्म के बारे में बताएंगे. इस मूवी में आपको सुपरहिट गाने के साथ दमदार कहानी देखने को मिलेगी. भोजपुरी सिनेमा की इस फिल्म को आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं.
बड़की बहू छोटकी बहू मूवी

3 / 6
दरअसल, आजकल लोग फिल्म सिर्फ थिएटर में ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी देखना काफी ज्यादा पसंद करते है, जिसके लिए लोग महंगे-महंगे ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी लेते हैं. हालांकि, आज हम जिस मूवी के बारे में बताएंगे. इसे आप फ्री में ओटीटी पर देख सकते हैं.
भोजपुरी फिल्म

4 / 6
भोजपुरी सिनेमा की यह फिल्म साल 2024 में रिलीज की गई थी, जिसका डायरेक्शन मंजुल ठाकुर है. इतनी ही नहीं मंजुल ठाकुर ने इस मूवी की शानदार कहानी भी लिखी थी. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है.
बड़की बहू छोटकी बहू कहां देखें

5 / 6
इस फिल्म का टाइटल ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ है. फिल्म में रानी चटर्जी और काजल राघवानी ने अहम किरदार निभाया है, वहीं मूवी की कहानी की बात करें तो इसमें आपको एक ऐसे परिवार की कहानी देखने को मिलती है, जहां कपल (पति-पत्नी) का बटवारा हो जाता है.
बड़की बहू छोटकी बहू

6 / 6
हम आपको मूवी का स्पॉइलर नहीं देंगे. वरना आपको मूवी देखने में मजा नहीं आएगा. आप यह फिल्म यूट्यूब पर देख सकते हैं. बता दें कि आईएमडीबी ने फिल्म ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ को 8.2 की शानदार रेटिंग दी है.