Bigg Boss 19 से पहले इन किरदारों में खूब जचीं Ashnoor Kaur

Ashnoor Kaur, Bigg Boss 19: अशनूर कौर की बिग बॉस 19 के घर में एंट्री हो चुकी है। सलमान खान के शो में अशनूर पहली कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। इस बीच वो ट्रेंड भी कर रही हैं। आइए जानते हैं कि अशनूर कौर के पॉपुलर किरदार, जिनके लिए वो आज भी चर्चा में रहती हैं।

Ashnoor Kaur
1 / 9
Ashnoor Kaur के हिट किरदार। image credit- instagram

Advertisment

2 / 9

जैसे ही अशनूर कौर ने सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के घर में एंट्री ली, तो वो सुर्खियों में आ गईं। इतना ही नहीं बल्कि वो गूगल पर ट्रेंड भी करने लगी। शो के प्रीमियर के बाद अशनूर गूगल ट्रेंड पर नंबर वन पर बनी है और उनका सर्च वॉल्यूम 100K प्लस है।

विज्ञापन

3 / 9

अशनूर कौर टीवी का जाना-पहचाना नाम है। अशनूर हमेशा ही अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लेती है। आज हम आपको अशनूर के वो पॉपुलर किरदार बता रहे हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

4 / 9

अशनूर कौर का सबसे पॉपुलर किरदार टीवी के फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रहा है। इस शो में अशनूर ने नायरा सिंघानिया का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली।

विज्ञापन

5 / 9

इसके अलावा अशनूर का 'पटियाला बेब्स' का रोल भी बेहद फेमस रहा है। इस रोल के लिए उनकी खूब तारीफ हुई है। शो में अशनूर, मिनी बबीता के किरदार में नजर आई थी। अशनूर के इस रोल को लोगों का बेहद प्यार मिला था।

6 / 9

साल 2012 में आए शो 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' में अशनूर ने नविका व्यास भटनागर का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए अशनूर को इंडियन टेली अवार्ड भी मिला था।

विज्ञापन

7 / 9

अशनूर कौर हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। साल 2024 में अशनूर को 'सुमन इंदौरी' नाम के शो में देखा गया था। इस शो में अशनूर ने सुमन शर्मा मित्तल का किरदार निभाया था।

8 / 9

इसके अलावा साल 2009 में आए पॉपुलर टीवी शो 'झांसी की रानी' में भी अशनूर नजर आई थी। इस शो में अशनूर बतौर चाइल्ड एक्टर दिखी थी। शो में उन्होंने प्राची का किरदार निभाया था और इसी शो से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

9 / 9

अब अशनूर कौर टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में एंट्री कर चुकी है। शो में वो पहली कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान के इस शो में अशनूर कैसे अपना जलवा बिखेरती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन