Asha Bhosle ने इस पाकिस्तानी फिल्म में गाए थे ये 2 खूबसूरत गाने, अदनान सामी के म्यूजिक पर झूम उठा था पड़ोसी देश

Asha Bhosle Pakistani Songs: आशा भोसले की गायिकी के दीवाने सिर्फ देश में नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश में मौजूद थे. उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड के लिए ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए भी खूबसूरत गाने गए हैं. आइए जानते हैं उन 2 गानों के बारे में, जिसमें संगीत अदनान सामी ने दिया है.

Asha Bhosle Pakistani Songs
1 / 8
Asha Bhosle Pakistani Songs

Asha Bhosle Pakistani Songs: आशा भोसले की गायिकी के दीवाने सिर्फ देश में नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश में मौजूद थे. उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड के लिए ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए भी खूबसूरत गाने गए हैं. आइए जानते हैं उन 2 गानों के बारे में, जिसमें संगीत अदनान सामी ने दिया है.  

विज्ञापन

आशा भोसले का संगीत

आशा भोसले का संगीत2 / 8

आशा भोसले की आवाज के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे. उनकी खूबसूरत आवाज ने लाखों लोगों का दिल जीता है. आज इस दुनिया से विदा लेने के बाद उनके फैंस उनके पुराने गाने सुनकर शोक में डूबे हुए हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाना गाना

 पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाना गाना3 / 8

बता दें कि आशा भोसले ने सिर्फ भारतीय फिल्मों के लिए गाने नहीं गाए बल्कि पाकिस्तानी फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं. सरगम (Sargam) नाम पहली पाकिस्तानी फिल्म थी, जो साल 1995 में रिलीज हुई थी. इसमें आशा जी ने 2 सुंदर गाने गाए थे.

अदनान सामी का किरदार

 अदनान सामी का किरदार4 / 8

इसमें मशहूर संगीतकार अदनान सामी का विशेष योगदान था. उन्होंने इस फिल्म में संगीत तैयार किया और बतौर अभिनेता अभिनय भी किया था. यह उनकी पहली डेब्यू फिल्म भी कही जाती है.

विज्ञापन

कौन से 2 गाने गाए?

कौन से 2 गाने गाए?5 / 8

फिल्म सरगम (Sargam) में आशा भोसले ने "ज़रा ढोलकी बजाओ गोरियो", "क्या है ये उलझन क्या है...?" जैसे दो खूबसूरत गानों में अपनी आवाज दी. इसका संगीत अदनान सामी ने तैयार किया था.

फिल्म के बारे में

फिल्म के बारे में6 / 8

बता दें कि इस फिल्म में अदनान सामी के साथ मुख्य भूमिका में जेबा बख्तियार थीं. फिल्म सरगम उस समय की एक बड़ी हिट साबित हुई और इसे 8 निगार पुरुस्कार मिले.

विज्ञापन

अदनान सामी और आशा ताई की जोड़ी

अदनान सामी और आशा ताई की जोड़ी7 / 8

इस फिल्म की सफलता के बाद ही अदनान सामी और आशा भोसले की जोड़ी ने 'कभी तो नज़र मिलाओ' जैसे प्रसिद्ध पॉप एल्बम दिए, जो पूरे दक्षिण एशिया में चार्टबस्टर रहे. इस तरह अदनाना और आशा ताई की जोड़ी हिट हो गई.

आशा ताई का निधन

आशा ताई का निधन8 / 8

हाल ही में 12 अप्रैल 2026 को आशा भोसले का निधन हो गया, जिससे मनोरंजन जगत का हर कलाकार शोक में डूबा हुआ है. आज उनका देह जरूर इस दुनिया में नहीं बचा, लेकिन उनकी आवाज हमेशा के लिए अमर हो गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन