अरिजीत सिंह के वो 7 ब्लॉकबस्टर गाने, जिन्हें सुनकर आज भी नहीं भरता मन; एक को तो मिले 120 करोड़ व्यूज

Arijit Singh Top 7 Songs: अरिजीत सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिंगर अब प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले चुके हैं. हालांकि अब सिंगर इंडिपेंडेंट सिंगिंग की ओर ज्यादा फोकस करेंगे. आज हम आपको सिंगर के उन 7 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्लॉकबस्टर रहे हैं. एक गाने को तो सोशल मीडिया पर 120 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हैं?

Arijit singh top 7 songs
1 / 8

विज्ञापन

तुम ही हो

तुम ही हो2 / 8

'आशिकी 2' का ये गाना भी अरिजीत सिंह के ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शामिल है. इस गाने से ही अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई थी. साल 2013 में आया ये गाना इतना सुपरहिट हुआ था कि ये आज भी ब्लॉकबस्टर है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

केसरिया

केसरिया3 / 8

'ब्रह्मास्त्र' मूवी का 'केसरिया' गाना भी अरिजीत सिंह की इस लिस्ट में शामिल है. साल 2022 में आए इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वहीं इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने ही लिखे हैं. आज भी ये गाना सुपरहिट है.

अपना बना ले

अपना बना ले4 / 8

'भेड़िया' का 'अपना बना ले' गाना भी काफी सुपरहिट हुआ और फैंस ने इसे काफी पसंद किया था. ये गाना भी सोशल मीडिया पर छा गया था. आज भी इस गाने के करोड़ों में फैंस हैं. बता दें ये गाना कृति सेनन और वरुण धवन पर फिल्माया गया था.

विज्ञापन

फिर भी तुमको चाहूंगा

फिर भी तुमको चाहूंगा5 / 8

'हाफ गर्लफ्रेंड' के गाने 'फिर भी तुमको चाहूंगा' गाना भी इस प्लेलिस्ट में शामिल है. साल 2017 में आए इस गाने ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. फैंस को आज भी ये गाना काफी पसंद है. इस गाने को अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है.

खैरियत

खैरियत6 / 8

'छिछोरे' मूवी का 'खैरियत' गाने को 120 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. ये गाना इतना वायरल हुआ था कि आज भी ये फैंस की प्लेलिस्ट में शामिल है. साल 2019 में रिलीज हुआ ये गाना काफी फेमस है. वहीं इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे.

विज्ञापन

तेरा फितूर

तेरा फितूर7 / 8

'जीनियस' का 'तेरा फितूर' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2018 में रिलीज हुआ ये गाना फैंस के दिलों पर छा गया था. वहीं इस फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया गया था. इस गाने में उत्कर्ष शर्मा और इशिता चौहान लीड रोल में हैं.

ओ मोही

ओ मोही8 / 8

‘डंकी’ का ‘ओ माही’ गाना भी ऑडियंस का फेवरेट है. अरिजीत सिंह की आवाज में इस गाने के बोल फैंस के दिल में छप चुके हैं. वहीं इस गाने में शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं. आज भी ये गाना काफी वायरल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन