April OTT Releases: अप्रैल में OTT पर रिलीज होने जा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, कॉमेडी से थ्रिलर तक का मिलेगा डबल डोज

April OTT Releases: अप्रैल का महीना ओटीटी लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. 2026 के अगले महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने जा रही हैं. इनमें कॉमेडी, थ्रिलर, एक्शन और रोमांटिक से भरपूर कई फिल्में और सीरीज शामिल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं?

April ott releases
1 / 11

विज्ञापन

टोस्टर

टोस्टर2 / 11

राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टोस्टर' 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं. परिवार के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

सितारे जमीन पर

सितारे जमीन पर3 / 11

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' भी अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 3 अप्रैल को सोनी लिव पर देख सकते हैं. वहीं फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा भी लीड रोल में नजर आई हैं.

वध 2

वध 24 / 11

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की 'वध 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म को जसपाल सिंह संधू ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

मां का सम

मां का सम 5 / 11

मोना सिंह और मिहिर आहूजा की 'मां का सम' सीरीज 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. हाल ही में मेकर्स ने इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस 6 / 11

वीर दास स्टारर 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वीर दास के साथ मोना सिंह और मिथिला पालकर लीड रोल में हैं. इनके साथ ही आमिर खान और इमरान खान कैमियो भी है.

विज्ञापन

मामला लीगल है 2

मामला लीगल है 27 / 11

रवि किशन की फेमस सीरीज 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन रिलीज होने के लिए तैयार है. 'मामला लीगल है 2' सीरीज 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

ब्लडहाउंड्स सीजन 2

ब्लडहाउंड्स सीजन 28 / 11

कोरियन एक्शन ड्रामा सीरीज 'ब्लडहाउंड्स' का सीजन 2 भी रिलीज होने जा रहा है. इसका दूसरा सीजन 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

भाभीजी घर पर हैं

भाभीजी घर पर हैं9 / 11

आसिफ शेख और रोहिताश्व गौर स्टारर मूवी 'भाभीजी घर पर हैं' भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म 3 अप्रैल को जी5 पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, रवि किशन और मुकेश तिवारी लीड रोल में हैं.

द बॉयज सीजन 5

द बॉयज सीजन 510 / 11

फेमस सीरीज 'द बॉयज' का सीजन 5 प्राइम वीडियो पर 8 अप्रैल को रिलीज हो रहा है. हालांकि 8 अप्रैल को इस सीरीज के 2 एपिसोड्स ही रिलीज होंगे. इसके बाद 20 मई तक हर हफ्ते एक-एक एपिसोड रिलीज होंगे.

विज्ञापन

यादें

यादें11 / 11

'यादें' वेब सीरीज 6 अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है. ये एक मेडिकल ड्रामा है जिसमें इकबाल खान और गुल्की जोशी लीड रोल में हैं. ये सीरीज भी परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन