April Fool पर घर बैठे देखें ये 7 OTT फिल्में, हर मोड़ पर प्रैंक और कॉमेडी का मिलेगा डबल डोज!

April Fool Prank Movies List: 1 अप्रैल को हर साल अप्रैल फूल डे के तौर पर बनाया जाता है. इस दिन अगर आप किसी के साथ बिना हानि पहुंचाने वाला कोई फनी प्रैंक करते हैं तो वो माफ होता है. वहीं बॉलीवुड में भी कई फिल्में ऐसी हैं जिनमें प्रैंक देखने को मिल चुका है. ये फिल्में आज के दिन देखने के लिए बेस्ट चॉइस है चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

April fool day
1 / 8

विज्ञापन

वेलकम

वेलकम2 / 8

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की 'वेलकम' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको एक ऐसा प्रैंक देखने को मिलेगा जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

मालामाल वीकली

मालामाल वीकली3 / 8

साल 2006 में रिलीज हुई 'मालामाल वीकली' का नाम भी अप्रैल फूल वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म के सितारे लॉटरी जीतने के लिए प्रैंक करते हैं. वहीं इस फिल्म को आप घर बैठे हुए प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

गोलमाल

गोलमाल4 / 8

अजय देवगन 'गोलमाल' फिल्म में भी आपको कॉमेडी के साथ-साथ प्रैंक देखने को मिलेगा. वहीं इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी लीड रोल में हैं. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

बोल बच्चन

बोल बच्चन5 / 8

अभिषेक बच्चन और अजय देवगन की 'बोल बच्चन' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी आपको प्रैंक देखने को मिलेगा. वहीं फिल्म में असिन, प्राची देसाई और कृष्णा अभिषेक भी लीड रोल में नजर आए हैं. ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

अप्रैल फूल

अप्रैल फूल6 / 8

साल 1964 में आई 'अप्रैल फूल' मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें बिस्वजीत चटर्जी, सायरा बानो, जयंत और राजन हक्सर लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

राजा नटवरलाल

राजा नटवरलाल7 / 8

इमरान हाशमी और परेश रावल की इस फिल्म में भी प्रैंक देखने को मिलेगा. वहीं इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैमा मलिक भी दिखाई दीं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो देख सकते हैं.

चुप-चुपके

चुप-चुपके8 / 8

शाहिद कपूर और करीना कपूर की 'चुप-चुपके' फिल्म का नाम भी इस फिल्म की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी आपको प्रैंक देखने को मिलेगा. वहीं फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर के साथ नेहा धूपिया और सुनील शेट्टी जैसी कई सितारे हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन