OTT पर देखें अनुष्का शर्मा की ये 7 आइकॉनिक फिल्में, तीनों खान संग दे चुकी हैं ब्लॉकबस्टर

Anushka Sharma: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अनुष्का शर्मा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं. आज हम एक्ट्रेस की आइकॉनिक फिल्मों की बात करने जा रहे हैं जिन्हें आप OTT पर घर बैठे देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

anushka sharma movies list
1 / 8

विज्ञापन

रब ने बना दी जोड़ी

रब ने बना दी जोड़ी2 / 8

साल 2008 में आई इस फिल्म से अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे. वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

पीके

पीके3 / 8

अनुष्का शर्मा की इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में शामिल है. साल 2014 में आई इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ-साथ आमिर खान लीड रोल में थे. वहीं ये फिल्म अनुष्का शर्मा के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

ऐ दिल है मुश्किल

ऐ दिल है मुश्किल4 / 8

साल 2016 में आई इस फिल्म में भी अनुष्का शर्मा ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ-साथ रणबीर कपूर लीड रोल में थे. फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट हैं. ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

NH10

NH105 / 8

अनुष्का शर्मा की ये क्राइम थ्रिलर भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2015 में आई इस फिल्म ने ऑडियंस के होश उड़ा दिए थे. इसके सीन्स फैंस के दिलों में छप गए थे. वहीं आप इस फिल्म को Zee5 पर आराम से घर बैठकर देख सकते हैं.

जब तक है जान

जब तक है जान6 / 8

अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान के साथ-साथ कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थीं. अनुष्का शर्मा की ये आइकॉनिक फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

सुल्तान

सुल्तान7 / 8

सलमान खान की इस फिल्म में भी अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म की कहानी जितनी फेमस हुई, उतने ही इसके गाने भी सुपरहिट थे. साल 2016 में आई इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

परी

परी8 / 8

साल 2018 में आई अनुष्का शर्मा की 'परी' को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. इस हॉरर मिस्ट्री को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अनुष्का शर्मा के साथ-साथ परमब्रता चटर्जी और दिब्येंदु भट्टाचार्य लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन