UK07 Rider अनुराग की 'बेस्ट फ्रेंड' थी प्रियंका चोपड़ा की बहन, बिग बॉस 17 में टूट था ये गहरा रिश्ता

Anurag Dobhal and Mannara Chopra Friendship: UK07 Rider अनुराग की वायरल वीडियो के बाद से इन्फ्लुएंसर काफी सुर्खियों में हैं. उन पर कई तरह के आरोप भी लगाए जा रहे हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की बहन कभी अनुराग की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थी? आइए जानते हैं.

Anurag Dobhal and Mannara Chopra Friendship
1 / 9
Anurag Dobhal and Mannara Chopra Friendship

विज्ञापन

UK07 Rider का वायरल वीडियो

UK07 Rider का वायरल वीडियो 2 / 9

UK07 Rider अनुराग के वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है. उन्होंने अपने परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए. ठीक उसी तरह उनके परिवार वालों ने भी अनुराग के वीडियो को फेक और व्यूज कमाने का जरिया बताया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

UK07 Rider का बिग बॉस 17 का सफर

 UK07 Rider का बिग बॉस 17 का सफर3 / 9

लेकिन इससे पहले भी UK07 Rider ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. जब अनुराग बिग बॉस सीजन 17 में आएं, तो उनके बारे में खूब चर्चा हुई. उनकी लड़ाईयों से लेकर दोस्ती, सभी चीजों ने खूब सुर्खियां बटोरी. लेकिन उनकी एक दोस्ती ऐसी भी थी, जो शो का हाई लाइट भी बनी. (Credit- Pinterest)

प्रियंका चोपड़ा की बहन के साथ दोस्ती

प्रियंका चोपड़ा की बहन के साथ दोस्ती4 / 9

Bigg Boss Season 17 में UK07 Rider अनुराग की मुलाकात प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा से हुई. लोगों को दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद आई. लेकिन कुछ विवादों के चलते शो के अंत तक मन्नारा और अनुराग की गहरी दोस्ती टूटकर दुश्मनी में बदल गई. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

कौन हैं मन्नारा चोपड़ा?

कौन हैं मन्नारा चोपड़ा?5 / 9

मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की बुआ की बेटी हैं. वे अक्सर फैमिली फंक्शन्स में नजर आती हैं. इसके अलावा बिग बॉस के वक्त मन्नारा के फेवर में खुद प्रियंका ने कई बार अपनी बहन का सपोर्ट किया था.

शो में हुई दोस्ती

 शो में हुई दोस्ती6 / 9

बिग बॉस 17 के पहले हफ्तों में अनुराग और मन्नारा बहुत करीब आ गए थे. वे एक-दूसरे का साथ देते थे। अनुराग मन्नारा को सपोर्ट करते थे. मन्नारा भी अनुराग के साथ हंसती-खेलती दिखती थीं. फैंस को लगा कि ये सच्ची दोस्ती है. अनुराग ने बाहर आने के बाद कहा था कि वे मन्नारा को सबसे ज्यादा मिस करेंगे. दोनों घर में साथ समय बिताते थे और एक-दूसरे की मदद करते थे.

विज्ञापन

झगड़े और मतभेद

झगड़े और मतभेद7 / 9

लेकिन शो के बीच में चीजें बदल गईं. अनुराग और मन्नारा में कई बार बहस हुई. एक बार नॉमिनेशन को लेकर बड़ा झगड़ा हुआ. अनुराग ने मन्नारा पर आरोप लगाया कि वे सबके पीछे बातें करती हैं. इस बात से मन्नारा नाराज हो गईं. अनुराग ने दोस्ती तोड़ने की बात कही. इस तरह फिर धीरे-धीरे दोनों दूर हो गए.

शो से बाहर आने के बाद रिश्ता

शो से बाहर आने के बाद रिश्ता8 / 9

अनुराग को शो से अचानक बाहर कर दिया गया. बाहर आने के बाद उन्होंने मन्नारा के बारे में कुछ बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मेकर्स ने कुछ चीजें गलत दिखाईं. उनकी दोस्ती पूरी तरह टूट गई. पहले जहां वे बेस्ट फ्रेंड थे, अब वो रिश्ता खत्म हो गया. फैंस को ये देखकर दुख हुआ. मन्नारा ने भी शो में अच्छा खेला और टॉप में रहीं, लेकिन अनुराग के साथ उनका बॉन्ड नहीं बचा. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

बिग बॉस में बनते-बिगड़ते रिश्ते

बिग बॉस में बनते-बिगड़ते रिश्ते9 / 9

बिग बॉस ऐसा शो है, जिसने कई लोगों को अपने लाइफ-पार्टनर्स से मिलवा दिया, तो कई लोगों की अच्छी खासी शादी शुदा जिंदगी में आग लग गई. इस खेल में हर दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं. UK07 Rider के साथ भी मन्नारा का रिश्ता कुछ ऐसा ही था. लेकिन अब दोनों का एक दूसरे से कोई वास्ता नहीं है. मन्नारा ने अनुराग के वायरल वीडियो के संदर्भ में भी अभी तक कुछ नहीं कहा है. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन