Prime Video पर मस्ट वॉच बनी ये मर्डर मिस्ट्री फिल्म, 2 घंटे 30 मिनट में मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का तगड़ा डोज

Oscare Winning Courtroom Drama Movie: अगर आप कोर्टरूम ड्रामा मर्डर मिस्ट्री जैसी खतरनाक फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो Prime Video पर मौजूद ऑस्कर विजेता इस सस्पेंस-थ्रिलर को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें.

anatomy of a fall
1 / 8
anatomy of a fall

साल 2023 में आई इस फिल्म को बेस्ट ओरीजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड मिला. 2 घंटे 30 मिनट की इस मूवी में आपको कोर्टरूम ड्रामा, रहत्यमई मौतों से जुड़े कई गहरे राज देखने को मिलेंगे.  

विज्ञापन

सस्पेंस थ्रिलर का मजेदार तगड़ा

सस्पेंस थ्रिलर का मजेदार तगड़ा2 / 8

अगर आप सस्पेंस और थ्रिल से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं, Prime Video पर ये ऑस्कर विनिंग मूवी आपके लिए ही बनी है. इसके हर एक सीन में अजीबो-गरीब कहानियां मिलेगी, जो आगे चलकर आपके होश उड़ाने वाली होंगी.

विज्ञापन

रहस्यमयी मौतों का खेल

रहस्यमयी मौतों का खेल3 / 8

इसकी कहानी में रहस्यमई मौतों का तांडव किया गया है. फ्रांस के आलप्स पहाड़ों में एक अलग-थलग बने घर (Chalet) से होती है, जहां मशहूर जर्मन लेखिका सांड्रा (Sandra Voyter), उनका पति सैमुअल और उनका 11 साल का दृष्टिबाधित (half-blind) बेटा डैनियल रहते हैं. एक दिन सैमुअल की लाश घर के बाहर बर्फ में पड़ी मिलती है, जो ऊंचाई से गिरने के कारण मरी है.

पुलिस का शक

 पुलिस का शक 4 / 8

पुलिस ने जब तफ्तीश करनी शुरू की, तो उन्हें यह साफ नहीं हो पाया कि यह आत्महत्या है या दुर्घटना. कुछ परिस्थितियों को देखते हुए सांड्रा को मुख्य संदिग्ध बनाया जाता है और तभी से कहानी में भूचाल आ जाता है.

विज्ञापन

मिलेगा मजेदार कोर्टरूम ड्रामा

मिलेगा मजेदार कोर्टरूम ड्रामा5 / 8

इस फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा इसका कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे इसे इतना रोचक बना दिया. सांड्रा और सैमुअल का बेटा डैनियल इस केस का इकलौता और मुख्य गवाह है, जो खुद अपनी मां की बेगुनाही और पिता की मौत के असमंजस के बीच नैतिक रूप से फंस जाता है.

क्यों है मस्ट वॉच ये फिल्म?

क्यों है मस्ट वॉच ये फिल्म?6 / 8

फिल्म में पारंपरिक मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई है. जो आपको पूरी सपष्टता लास्ट तक नहीं गेगी. यह दर्शकों पर छोड़ देती है, कि कोर्ट में जो सच साबित करना है, वह क्या वाकई असली सच है?

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम

क्या है फिल्म का नाम7 / 8

इस फिल्म का नाम है Anatomy of a Fall. साल 2023 में रिलीज हुई साइको-थ्रिलर फिल्म को ऑस्कर जैसा कीमती अवॉर्ड मिला. इस फिल्म ने 2024 के ऑस्कर अवार्ड्स में 'बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले' (Best Original Screenplay) का पुरस्कार जीता था और इसे बेस्ट पिक्चर सहित 5 श्रेणियों में नामांकित किया गया था.

रेटिंग और वैश्विक स्तर पर सराहना

रेटिंग और वैश्विक स्तर पर सराहना8 / 8

इस फिल्म की यूएसपी इसकी कहानी है. मर्डर मिस्ट्री और कोर्टरूम ड्रामा एक जगह मिलकर लोगों के अंदर काफी सस्पेंस और थ्रिल पैदा करते हैं. इसे 7.6 IMDb रेटिंग मिली है. आप इसे Prime Video पर देख सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन