चेहरा छिपाकर Met Gala पहुंचीं 1700 करोड़ की मालकिन, अनन्या बिरला के डेब्यू ने लूटी लाइमलाइट; देखें फोटोज
Met Gala 2026: मेट गाला 2026 का आगाज हो गया है. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं. इस बार बिजनेसवुमन और फेमस सिंगर अनन्या बिरला ने भी मेट गाला में अपना डेब्यू किया. एक्ट्रेस मुंह पर मास्क लगाकर मेट गाला में पहुंचीं. सोशल मीडिया पर अनन्या बिरला का लुक काफी वायरल हो रहा है. चलिए सिंगर के मेट गाला लुक पर एक नजर डालते हैं.

चेहरे पर लगाया मास्क
2 / 7अनन्या बिरला ने मेट गाला में इस साल चेहरे पर मास्क लगाकर काफी स्टाइलिश डेब्यू किया. सिंगर का लुक अब चर्चाओं में आ गया है. सोशल मीडिया पर चारों तरफ अनन्या बिरला के मेट गाला लुक की भी चर्चाएं हो रही हैं. यूजर्स को ये लुक काफी पसंद भी आ रहा है.
यूनिक स्टाइल
3 / 7अनन्या ने मेट गाला डेब्यू के लिए काफी यूनिक स्टाइल चुना. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फेस को सिल्वर मैटेलिक मास्क से कवर किया. वहीं ब्लैक डूडल लॉन्ग स्कर्ट में और ब्लेजर फ्लेयर्ड टॉप में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिखाई दीं.
फैंस का जीता दिल
4 / 7एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के आउटफिट में फैंस का दिल जीत लिया. अनन्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी मेट गाला से कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में सिंगर एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं. साथ ही वो अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट कर रही हैं.
गले में पहना हीरों से जड़ा नेकलेस
5 / 7अनन्या ने ब्लैक आउटफिट पर ओपन हेयर रखे. वहीं गले में एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का हीरों से जड़ा नेकलेस भी कैरी किया. लेकिन उनके आउटफिट में जिसने सबसे ज्यादा चर्चाएं बटोरी वो उनका फेस मास्क था. सिल्वर मैटेलिक मास्क में अनन्या बिरला का लुक काफी रॉयल लगा.
लुक के सामने बड़े-बड़े सेलेब्स भी हुए फेल!
6 / 7रिपोर्ट्स के मुताबिक 1700 करोड़ की मालकिन ने अपने मेट गाला डेब्यू लुक से ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. अनन्या के लुक के सामने बड़ी-बड़ी हस्तियों के लुक भी फीकी दिखाई दिए. अनन्या ने अपने लुक से क्लास, ड्रामा और एग्जीक्यूशन का परफेक्ट बैलेंस दुनिया के सामने रखा.
चर्चाओं में बना स्टाइलिश लुक
7 / 7बता दें अनन्या बिरला अक्सर अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर सिंगर अपने लुक्स से ऑडियंस का दिल जीत लेती हैं. वहीं अब उनके लेटेस्ट लुक ने तो साबित कर दिखाया है कि अनन्या बिरला का फैशन स्टाइल किसी से कम नहीं है.