अमिताभ बच्चन-हेमा मालिनी की वो भोजपुरी फिल्म, जिसने बजट से 7 गुना की कमाई; रचा इतिहास!

Amitabh Bachchan Hema malini Bhojpuri Movie: हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है. 'बागबान' हो या 'वीर-जारा' हर फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों की एक फिल्म ऐसी रही है जो भोजपुरी थी और इस फिल्म ने अपने बजट से 7 गुना ज्यादा कमाई की थी. इस फिल्म में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक के सितारे भी शामिल थे.

amitabh bachchan hema malini bhojpuri movie ganga
1 / 7

विज्ञापन

फिल्म का नाम

फिल्म का नाम2 / 7

अमिताभ बच्चन और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की इस भोजपुरी फिल्म का नाम 'गंगा' है. इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों के साथ-साथ भोजपुरी सितारे भी नजर आए. भोजपुरी और बॉलीवुड सितारों के इस मिलाप को देखकर ऑडियंस भी सरप्राइज हो गई थी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट3 / 7

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के साथ इस फिल्म में भोजपुरी के सितारे मनोज तिवारी, रवि किशन और नगमा जैसे सितारे शामिल थे. अभिषेक चड्ढा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से 7 गुना कमाई की थी.

फिल्म ने कितनी की थी कमाई?

फिल्म ने कितनी की थी कमाई?4 / 7

5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म की कमाई देख हर कोई हैरान रह गया था. ये पहली फिल्म थी जिसमें भोजपुरी और बॉलीवुड के दिग्गज सितारें नजर आए थे. वहीं ये एक्सपेरिमेंट भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने क्यों की थी फिल्म?

अमिताभ बच्चन ने क्यों की थी फिल्म?5 / 7

वहीं इस फिल्म को करने के पीछे भी अमिताभ बच्चन की एक दिलचस्प कहानी है. दरअसल इस फिल्म को अमिताभ बच्चन के खास मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने प्रोड्यूस किया था. दीपक सावंत से खास दोस्ती के चलते ही अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म को किया था.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी6 / 7

फिल्म की कहानी 'गंगा' नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. 'गंगा' एक पढ़ी-लिखी लड़की होती है और वो अपनी फैमिली की रक्षा करती है. वहीं फिल्म में 'गंगा' के साथ 'शंकर' नाम का लड़का भी होता है. फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था.

विज्ञापन

ऑडियंस में दिखा क्रेज

ऑडियंस में दिखा क्रेज7 / 7

बता दें ये फिल्म साल 2006 में आई थी. वहीं रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच इस फिल्म का अलग क्रेज देखने को मिला था. बच्चे-बच्चे के दिलों में इस फिल्म की कहानी छप गई थी. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जोड़ी ने साथ में एक और हिट दे दी थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन