कितनी है अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ? कभी 3 हजार थी सैलरी, आज हैं करोड़ों के मालिक

Allu Arjun Networth: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्टर काफी एक्टिव रहते हैं. आज एक्टर के बर्थडे पर हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं अल्लू अर्जुन कितनी करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं?

allu arjun birthday
1 / 8

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन का करियर

अल्लू अर्जुन का करियर2 / 8

अल्लू अर्जुन के पास 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक शामिल है. अपनी एक्टिंग के चलते एक्टर ने इन अवॉर्ड्स को अपने नाम किया है. साल 2003 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अल्लू अर्जुन आज साउथ सिनेमा के सुपरस्टार बन गए हैं.

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन के लिए बड़ा चैलेंज

अल्लू अर्जुन के लिए बड़ा चैलेंज3 / 8

अल्लू अर्जुन के लिए एक बड़ा चैलेंज ये था कि उन्हें अपने पिता अल्लू अरविंद की लेगेसी को आगे बढ़ाए रखना था. बता दें एक्टर के पिता इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता हैं. उनकी तरह ही अल्लू अर्जुन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने में कामयाब रहे.

किस फिल्म से की शुरुआत

किस फिल्म से की शुरुआत4 / 8

एक्टर ने साल 2003 में आई फिल्म 'गंगोत्री' से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि इस फिल्म से एक्टर को कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई, इसके बाद साल 2004 में एक्टर की 'आर्या' मूवी रिलीज हुई और इस फिल्म से एक्टर को अलग ही पहचान मिली.

विज्ञापन

इन फिल्मों से बनाई पहचान

इन फिल्मों से बनाई पहचान5 / 8

'आर्या' फिल्म के लिए एक्टर को नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड भी मिला था. इस फिल्म के बाद एक्टर 'बन्नी', 'देसमुदुरु' और 'परुगु' जैसी एक्शन फिल्में रिलीज हुई और सभी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. 'परुगु' मूवी के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर तेलुगु का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

कितनी है अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ?

कितनी है अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ?6 / 8

अल्लू अर्जुन ने भी अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. एक समय था जब एक्टर की सैलरी महज 3 हजार रुपये थी, वहीं आज एक्टर की नेटवर्थ 460 करोड़ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर एक फिल्म के 100 करोड़ चार्ज करते हैं.

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन की महंगी गाड़ियां

अल्लू अर्जुन की महंगी गाड़ियां7 / 8

वहीं अल्लू अर्जुन महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं. उनके पास रोल्स रॉयस कलिनन, रेंज रोवर वोक, हमर H2, वोल्वो XC90 T8 एक्सीलेंस, मर्सिडीज-एएमजी सीएलई 53 और नई लेक्सस LM 350h जैसे लग्जरी गाड़ियां हैं. वहीं एक्टर की वैनिटी वैन भी है जिसकी कीमत तकरीबन 7 करोड़ है.

दुनिया पर छाए अल्लू अर्जुन

दुनिया पर छाए अल्लू अर्जुन8 / 8

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' और 'पुष्पा 2: द रूल' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और इन फिल्मों से एक्टर ने साउथ सिनेमा के साथ-साथ पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली. ये ही वजह है कि उनकी फैन फ्लोइंग पूरी दुनिया में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन