पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही भारत की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म, IMDb पर 7.7 रेटिंग से मचा रही धमाल

Netflix पर आए दिन कई सारी सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही है और ट्रेंड कर रही है. इसी बीच आलिया भट्ट की एक अवॉर्ड विनिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को IMDb ने 7.7 की शानदार रेटिंग दी है.

raazi
1 / 5

पाकिस्तान में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.7 की शानदार रेटिंग भी दी गई है. यह मूवी साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.  

विज्ञापन

रोजी

रोजी2 / 5

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म जब भारत में रिलीज हुई थी, तो इस मूवी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी. इस मूवी में आलिया ने एक भारतीय स्पाई की भूमिका निभाई थी. (Photo: Youtube)

विज्ञापन

रोजी फिल्म ने कितने अवॉर्ड जीते

रोजी फिल्म ने कितने अवॉर्ड जीते3 / 5

'राजी' फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल नजर आए थे. IMDb के अनुसार इस फिल्म ने लगभग 25 अवॉर्ड अपने नाम किया थे. इतना ही नहीं 'राजी' फिल्म को  7.7 की आईएमडीबी रेटिंग भी मिली है. (Photo: Youtube)

आलिया भट्ट और विक्की कौशल

आलिया भट्ट और विक्की कौशल4 / 5

www.netflix.com/tudum के अनुसार आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' पाकिस्तान में टॉप 10 की लिस्ट में शुमार हो गई है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo: Youtube)

विज्ञापन

राजी फिल्म कितने में बनाई गई थी?

राजी फिल्म कितने में बनाई गई थी?5 / 5

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' को बनाने में 38 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं फिल्म ने इंडिया में 155.17 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. (Photo: Youtube)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन