OTT पर देखें Alia Bhatt की 7 सुपरहिट फिल्में, जिनमें एक्ट्रेस की एक्टिंग से हुई सबकी बोलती बंद!

Alia Bhatt Top 7 Movies: आलिया भट्ट आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक सुपरहिट मूवी दे चुकी हैं. वहीं इन फिल्मों में एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से सबकी बोलती बंद करा चुकी हैं. फैंस को भी आलिया की ये फिल्में काफी पसंद हैं. एक्ट्रेस की इन फिल्मों को आप OTT पर देख सकते हैं. चलिए एक्ट्रेस की टॉप 7 फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

alia bhatt birthday
1 / 8

विज्ञापन

राजी

राजी2 / 8

आलिया भट्ट की ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक हिंदुस्तानी जासूस का किरदार बखूबी निभाया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ विक्की कौशल भी नजर आए. वहीं आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

हाईवे

हाईवे3 / 8

साल 2014 में आई आलिया की ये फिल्म भी टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आए थे. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

डार्लिंग्स

डार्लिंग्स4 / 8

आलिया भट्ट की ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं आलिया ने इस फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की थी. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी5 / 8

साल 2022 में आई इस फिल्म को आलिया भट्ट के करियर की बेस्ट फिल्म माना जाता है. संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया के अलावा कोई भी एक्टर नहीं था. वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

ब्रह्मास्त्र: पहला भाग- शिवा

ब्रह्मास्त्र: पहला भाग- शिवा6 / 8

आलिया की ये फिल्म भी साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आलिया के साथ लीड रोल में रणबीर कपूर थे. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

डियर जिंदगी

डियर जिंदगी7 / 8

साल 2016 में आई आलिया की ये फिल्म भी टॉप फिल्मों की लिस्ट में आती है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शाहरुख खान भी नजर आए थे. वहीं इसके गानों को भी खूब पसंद किया गया था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

जिगरा

जिगरा8 / 8

साल 2024 में रिलीज हुई आलिया भट्ट की 'जिगरा' में भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ वेदांग रैना लीड रोल में थे. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. फिल्म की कहानी बहन-भाई के प्यार पर आधारित है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन