सच्ची घटनाओं पर बनी Akshay Kumar की ये 8 फिल्में, 3 बनीं सुपरहिट, 2 को मिला नेशनल अवॉर्ड

अक्षय कुमार बॉलीवुड में कई सारी हिट फिल्में दी है, जो लोगों को खूब पसंद आई है. लेकिन आज हम आपको खिलाड़ी कुमार की 8 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो सच्ची घटना पर आधारित है. इतना ही नहीं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

akshay kumar
1 / 9

आज हम आपको अक्षय कुमार की 8 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो सच्ची घटना पर आधारित है. इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. खिलाड़ी कुमार की इन 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. इस लिस्ट में 'एयरलिफ्ट' से लेकर 'रुस्तम' तक फिल्मों का नाम मौजूद है.

विज्ञापन

रुस्तम

रुस्तम2 / 9

लिस्ट में पहला नाम 'रुस्तम' फिल्म का आता है, जो साल 2016 में रिलीज किया गया था. बता दें कि इस मूवी की कहानी 1959 के उस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस को दिखाया गया है, जो न्याय व्यवस्था में ज्यूरी सिस्टम को अंदर तक हिला कर रख देता है. इस मूवी में अक्षय कुमार की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. इतना ही नहीं उन्हें उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर) भी मिला था.

विज्ञापन

एयरलिफ्ट

एयरलिफ्ट3 / 9

दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' का नाम शुमार है. यह फिल्म साल 2016 में रिलीज की गई थी, जो लोगों को खूब पसंद आई थी. यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है. दरअसल, इस फिल्म में गल्फ वॉर के दौरान भारतीयों के रेस्क्यू को दिखाया गया है.

गोल्ड

गोल्ड4 / 9

तीसरे स्थान पर 'गोल्ड' मूवी का नाम आता है, जिसे साल 2018 में रिलीज किया गया था. यह फिल्म भारत के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने के ऐतिहासिक सफर को दिखाया गया है. इस मूवी में अक्षय कुमार ने अहम किरदार निभाया है, जो लोगों को काफी पसंद आया है.

विज्ञापन

केसरी

केसरी5 / 9

चौथे नंबर पर 'केसरी' मूवी का नाम शामिल है. यह फिल्म 1897 की ऐतिहासिक सारागढ़ी की लड़ाई देखने को मिलने वाली है. दरअसल, इस मूवी में 21 सिख सैनिकों की कहानी देखने को मिली है, जो 10 हजार से ज्यादा दुश्मनों से लड़ाई लड़ी थी. इस मूवी में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया था.

मिशन रानीगंज

मिशन रानीगंज6 / 9

5वें नंबर पर 'मिशन रानीगंज’ का नाम आता है, जो 1989 की सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म को साल 2023 में रिलीज किया गया था. बता दें कि इस मूवी में रानीगंज कोलफील्ड्स में फंसे 65 मजदूरों की कहानी को दिखाया गया है. इस मूवी में परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, और पवन मल्होत्रा ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

पैडमैन

पैडमैन7 / 9

6वें स्थान पर अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' का नाम शुमार है. यह मूवी साल 2018 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.

बेल बॉटम 1980

बेल बॉटम 19808 / 9

7वें नंबर पर 'बेल बॉटम 1980' फिल्म का नाम शुमार है. यह मूवी विमान अपहरणों और गुप्त सरकारी मिशनों से प्रेरित है, जो एक कमाल की स्पाई-थ्रिलर फिल्म है.

विज्ञापन

मिशन मंगल

मिशन मंगल9 / 9

लिस्ट में आखिरी नाम अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल का आता है, जो भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन (मंगलयान) से प्रेरित है. यह मूवी लोगों को खूब पसंद आई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन