'आपकी हर आकांक्षा पूरी हो...', आकांक्षा पुरी ने यूं किया खेसारी लाल को बर्थडे विश, तस्वीरों ने मचाया हंगामा

Akanksha Puri Birthday Wishes to Khesari Lal: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में एक्टर के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस ने खास तस्वीरें शेयर की है.

Akanksha Puri Birthday Wishes to Khesari Lal
1 / 9
Akanksha Puri Birthday Wishes to Khesari Lal

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी भोजपुरी में काफी चर्चा में रहती है और लोग उन्हें स्क्रीन पर काफी पसंद करते हैं. उनकी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती है. दोनों ने साथ में कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में भी काम किया है. इनके अफेयर के भी काफी चर्चा रहती है. ऐसे में अब आकांक्षा ने खेसारी के जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद हंगामा ही मच गया.

विज्ञापन

स्क्रीन पर हिट है खेसारी लाल-आकांक्षा पुरी की जोड़ी

स्क्रीन पर हिट है खेसारी लाल-आकांक्षा पुरी की जोड़ी2 / 9

दरअसल, खेसारी लाल यादव आज यानी कि 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उन्हें उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं. इस खास मौके पर आकांक्षा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने खेसारी संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है. (photo- Akanksha Puri/Instagram)

विज्ञापन

आकांक्षा ने शेयर की रोमांटिक फोटोज

आकांक्षा ने शेयर की रोमांटिक फोटोज3 / 9

आकांक्षा पुरी ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर शानदार कैप्शन लिखा, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभरकामनाएं खेसारी जी. भगवान आपको स्वस्थ रखें, खुश रखें और आपकी हर आकांक्षा पुरी हो. आप ऐसे ही हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहें.' (photo- Akanksha Puri/Instagram)

आकांक्षा पुरी ने खेसारी पर लुटाया प्यार

आकांक्षा पुरी ने खेसारी पर लुटाया प्यार4 / 9

टीवी एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे खेसारी की तारीफ करते हुए लिखा, 'मोस्ट एनर्जेटिक, टैलेंटेड और फिटेस्ट मैन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आपको ढेर सारा प्यार खेसारी जी. हमेशा खुश रहिए और सुपरस्टार रहिए.' (photo- Akanksha Puri/Instagram)

विज्ञापन

खेसारी संग कोजी हुईं आकांक्षा

खेसारी संग कोजी हुईं आकांक्षा5 / 9

आकांक्षा के फोटोज शेयर करने के बाद लोगों के इस पर खूब रिएक्शन आने लगे हैं. 'आकांक्षा पुरी' होने की बात को लोग एक्ट्रेस आकांक्षा से ही जोड़ने लगे हैं और खूब मजे ले रहे हैं. तस्वीरों में दोनों को कोजी होते देखा जा सकता है. इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर हंगामा ही मचा दिया है. (photo- Akanksha Puri/Instagram)

खेसारी लाल का वर्कफ्रंट

खेसारी लाल का वर्कफ्रंट6 / 9

बहरहाल, अगर खेसारी लाल यादव के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो IMDb के अनुसार, ट्रेंडिंग स्टार की झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें शादी हो तो ऐसी, राइट, अपहरण, बापजी, चलो भाग चले, अब होई प्रेम युद्ध और अवैध 2 जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. (photo- Akanksha Puri/Instagram)

विज्ञापन

आइटम नंबर कर सकती हैं आकांक्षा पुरी

आइटम नंबर कर सकती हैं आकांक्षा पुरी7 / 9

वहीं, आकांक्षा पुरी को लेकर कहा जा रहा है कि वो कन्नड़ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में आइटम नंबर करते हुए नजर आ सकती हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि 'टॉक्सिक' के निर्माता भव्य सेट पर एक बड़े पैमाने का डांस नंबर फिल्माने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसके लिए आकांक्षा का नाम चर्चा में है. (photo- Akanksha Puri/Instagram)

8 / 9

खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी. (photo- Akanksha Puri/Instagram)

विज्ञापन

9 / 9

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन