Bhooth Bangla के अलावा, प्रियदर्शन की वो 7 फिल्में, जिन्हें देखकर हंसते हंसते हो जाएंगे लोटपोट, देखें पूरी लिस्ट

Best Priyadarshan comedy Movies List: Priyadarshan की नई फिल्म Bhooth Bangla जल्द ही सिनेमाघरों में दिखाई देने वाली है. यह कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है. लेकिन प्रियदर्शन ने इसके अलावा कई और मजेदार फिल्में बनाई है, जिन्हें देखकर आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट.

Best Priyadarshan comedy movies list
1 / 9
Best Priyadarshan comedy movies list

विज्ञापन

प्रियदर्शन की फिल्में

प्रियदर्शन की फिल्में2 / 9

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी मजेदार फिल्मों के लिए फेमस हैं. उनके द्वारा बनाई गई फिल्में आज भी उतना ही मजा देती हैं. लेकिन उनकी कुछ फिल्में इतनी शानदार हैं, जिन्हें इतने समय बाद भी भूल पाना ना मुमकिन हैं. वे आज भी हमारे दिलों में बसी हुई हैं.

विज्ञापन

हेरा फेरी

हेरा फेरी3 / 9

यह फिल्म 2000 में आई थी. यह फिल्म प्रियदर्शन की सबसे मशहूर कॉमेडी है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के किरदार बाबूराव, राजू और श्याम बहुत फनी हैं. तीनों गरीब हैं और पैसे कमाने के चक्कर में कई हास्यास्पद स्थितियां बनती हैं. "बाबूराव गणपत राव अप्ते" जैसे डायलॉग आज भी लोग बोलते हैं.

हंगामा

हंगामा 4 / 9

यह फिल्म 2003 में आई थी. इसमें अक्षय खन्ना, आमिर खान नहीं बल्कि अक्षये खन्ना, अफताब शिवदासानी और परेश रावल वाली यह फिल्म गलतफहमियों की मिसाल है. एक लड़की को लेकर सबके बीच कन्फ्यूजन होता है. फिल्म में परेश रावल का किरदार बहुत कमाल का है.

विज्ञापन

गरम मसाला

गरम मसाला5 / 9

यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और परेश रावल हैं, जिसमें फ्लर्टिंग और झूठ की कॉमेडी है. अक्षय दो लड़कियों से शादी का झूठ बोलता है और फिर मुसीबत में फंस जाता है. डायलॉग और सिचुएशन इतने फनी हैं कि बार-बार देखने का मन करता है.

भूल भुलैया

भूल भुलैया6 / 9

यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी. प्रियदर्शन की ये फिल्म काफी हिट हुई थी. यह हॉरर-कॉमेडी है लेकिन हंसी बहुत ज्यादा है. अक्षय कुमार डॉक्टर बनकर भूत-प्रेत का इलाज करते हैं. इसमें विद्या बालन और शाइन अली का किरदार भी मजेदार है. वहीं गाने और कॉमेडी दोनों शानदार हैं. आने वाली फिल्म Bhooth Bangla भी कुछ इसी प्रकार की है.

विज्ञापन

चुप चुप के

चुप चुप के7 / 9

यह फिल्म 2006 में आई थी. इसमें शाहिद कपूर, करीना कपूर और परेश रावल जैसे मजेदार किरदार थे. इसमें एक गरीब लड़का पैसे के चक्कर में झूठ बोलता है और कई फनी घटनाएं होती हैं. बता दें कि मूवी में सुनील शेट्टी और राजपाल यादव भी हैं. पूरी फिल्म हल्की-फुल्की हंसी से भरी हैय

डोल

डोल8 / 9

यह फिल्म भी 2007 में आई थी. इसमें चार लेजी दोस्त तुषार कपूर, शरमन जोशी, कुणाल खेमू, राजपाल यादव हैं, जो कि एक लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में पड़ते हैं. गलतफहमियां और मजाकिया प्लान देखकर हंसी नहीं रुकेगी. यह फिल्म बहुत पॉपुलर है.

विज्ञापन

भागम भाग

 भागम भाग9 / 9

प्रियदर्शन की यह फिल्म 2006 में आई थी. इसमें अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की यह फिल्म भी कमाल की है. थिएटर में हत्या का केस और भागदौड़ की कॉमेडी सब चीजों का तड़का मिलेगा. इसमें सब किरदार एक-दूसरे को धोखा देते हैं. हालांकि, फिल्म में नॉन-स्टॉप हंसी मिलती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन