6 साल 4 ब्लॉकबस्टर, 2500 करोड़ की कमाई…, आखिरी फिल्म पर फिदा फैंस, डायरेक्टर्स का नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड में कई ऐसे डायरेक्ट हैं जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. इनके डायरेक्शन में बनी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. आज हम आपको 6 साल में रिलीज हुई 4 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

animal
1 / 5

फिल्मी दुनिया में हर डायरेक्टर चाहता है कि उसकी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हो लेकिन कई बार उनके साथ ऐसा नहीं होता है. लेकिन आज हम आपको उन डायरेक्टर के बारे में बताएंगे, जिनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. 6 साल में रिलीज हुई ये 4 फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इन 4 फिल्मों ने 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार भी किया है. हम जिस डायरेक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम आदित्य धर और संदीप रेड्डी वंगा है.

विज्ञापन

'धुरंधर'

'धुरंधर'2 / 5

लिस्ट में पहला नाम आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का शामिल है. यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं 19 मार्च 2026 को फिल्म का सीक्वल भी रिलीज होने जा रहा है. फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'3 / 5

लिस्ट में दूसरा नाम 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का आता है. इस मूवी ने अपने बजट से 16 गुना ज्यादा की कमाई की थी. आपको बता दें कि विकी कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

'कबीर सिंह'

'कबीर सिंह'4 / 5

तीसरे नंबर पर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'कबीर सिंह' मौजूद है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आईं थी. शाहिद कपूर की यह फिल्म 68 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी, जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 373 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी.  

विज्ञापन

'एनिमल'

'एनिमल'5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का नाम आता है. इस फिल्म रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थी. इस मूवी के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड 917.82 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन