90s के वो 7 सितारे, जिन्होंने ब्रेक के बाद किया धांसू कमबैक; आज फिल्मों से OTT तक बनाई पहचान

90s Stars Comeback: 90 के दशक के सितारों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने बीच में ब्रेक लिया, लेकिन ब्रेक के बाद इन सितारों ने धांसू कमबैक किया और ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. इनमें कई ऐसे सितारे हैं जो ऑडियंस के दिलों पर आज छाए हुए हैं. चलिए धांसू कमबैक करने वाले सितारों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

90s Stars Comeback
1 / 8

विज्ञापन

बॉबी देओल

बॉबी देओल2 / 8

बॉबी देओल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ओटीटी पर 'आश्रम' वेब सीरीज से एक्टर ने कमबैक किया. इसके बाद 'एनिमल' मूवी में बॉबी देओल के विलेन के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया. अब बॉबी देओल GenZ के भी फेवरेट बन गए हैं.

विज्ञापन

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन3 / 8

सुष्मिता सेन ने भी फिल्म इंडस्ट्री से कुछ टाइम के लिए ब्रेक ले लिया था. वहीं बाद में एक्ट्रेस ने अपनी 'आर्या' सीरीज से ओटीटी पर दस्तक दी और धांसू कमबैक कर लिया. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को फैंस ने काफी पसंद किया था.

फरदीन खान

फरदीन खान4 / 8

90 के दशक के चॉकलेटी बॉय फरदीन खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. फरदीन खान ने 'हीरामंडी' से बॉलीवुड में कमबैक किया. हालांकि इस सीरीज में फरदीन खान का छोटा रोल था, लेकिन फैंस को फरदीन खान का लुक काफी पसंद आया.

विज्ञापन

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर5 / 8

करिश्मा कपूर ने साल 2020 में आई 'मेंटलहुड' से अपना ओटीटी डेब्यू किया और इसी सीरीज से कमबैक भी किया. इसके बाद 'मर्डर मुबारक' में एक्ट्रेस ने सबको अपना दीवाना बना लिया था. अब करिश्मा कपूर मिलेनियल्स के साथ-साथ GenZ की भी फेवरेट हो गई हैं.

मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला6 / 8

मनीषा कोइराला ने भी कुछ टाइम के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. इसके बाद साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' रिलीज हुई और इस सीरीज में मनीषा ने बॉलीवुड में कमबैक किया. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के लुक को काफी पसंद किया गया था.

विज्ञापन

काजोल

काजोल7 / 8

काजोल ने 'फना' मूवी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी. वहीं अब एक्ट्रेस ने 'मां' मूवी से बिग स्क्रीन पर कमबैक किया. हालांकि ओटीटी पर एक्ट्रेस ने 'द ट्रायल' से डेब्यू किया था और इस सीरीज में एक्ट्रेस 'फना' के बाद दिखाई दी थीं.

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी8 / 8

रानी मुखर्जी ने बेटी को जन्म देने के बाद 4 साल का ब्रेक लिया था. इसके बाद साल 2018 में एक्ट्रेस ने 'हिचकी' मूवी से कमबैक किया और ऑडियंस को एक्ट्रेस की ये फिल्म काफी पसंद आई थी. इसके बाद एक्ट्रेस 'मर्दानी 2' और 'मर्दानी 3' में भी दिखाई दीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन