9 साल पुरानी फिल्म का OTT पर कमाल, 5 मिलियन व्यूज के साथ कर रही ट्रेंड
आपको हॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म लेकर आए हैं, जो 9 साल पहले रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. हालांकि अब यह फिल्म 5 मिलियन व्यूज के साथ ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं कि आप इस मूवी को कहां देख सकते हैं.

जुमांजी: वेलकम टू द जंगल नेटफ्लिक्स
2 / 5ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जो आते ही लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं. यह फिल्में ओटीटी पर रिलीज के साथ ही ट्रेंड भी करने लगती है. हालांकि, कई बार पुरानी फिल्में भी ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरने लगती है.
जुमांजी: वेलकम टू द जंगल ओटीटी पर कहां देखें
3 / 5दरअसल, आज हम आपको 9 साल पुरानी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो एक हॉलीवुड फिल्म है. इस फिल्म का नाम 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' है. यह मूवी साल 2017 में रिलीज की गई थी, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है.
जुमांजी
4 / 5आपको बता दें कि यह एक एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो साल 1995 में रिलीज हुई मूवी 'जुमांजी' का सीक्वल है. इस मूवी का निर्देशन जेक कासडन ने किया था. वहीं फिल्म में जैक ब्लैक, ड्वेन जॉनसन, करेन गिलन और केविन हार्ट ने अहम किरदार निभाया था.
जुमांजी: वेलकम टू द जंगल
5 / 5अगर आपने अभी तक 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' नहीं देखी है, तो आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. बता दें कि इस फिल्म को 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इस मूवी को IMDb ने 6.9 की जबरदस्त रेटिंग भी दी है.