दिमाग हिला देंगी ये 7 साउथ थ्रिलर फिल्में, ‘क्षणा क्षणं’ से लेकर ‘एवरु’ तक में दिखेगा सस्पेंस का असली मजा

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इस वीकेंड कुछ नया और अच्छा कंटेंट तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको तमिल-तेलुगू की 7 थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे. इन फिल्मों की कहानियां देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा.

thriller
1 / 8

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इस वीकेंड कुछ नया और अच्छा कंटेंट तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको तमिल-तेलुगू की 7 थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे. इन फिल्मों की कहानियां देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा. इन फिल्मों में आपको भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं उन 7 फिल्मों के बारे में.

विज्ञापन

क्षणा क्षणं

क्षणा क्षणं2 / 8

लिस्ट में पहला नाम वेंकटेश दग्गुबाती और श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'क्षणा क्षणं' का आता है. इस फिल्म का निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया था. इस मूवी में आपको भर-भरकर सस्पेंस और ट्वीट देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है.

विज्ञापन

थेगिड़ी

थेगिड़ी3 / 8

दूसरे नंबर पर एक्टर अशोक सिल्वर और जननी की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'थेगिड़ी' शामिल है. इस फिल्म का निर्देशन पी रमेश ने किया था. इस मूवी को आप 2 घंटे 6 मिनट में पूरा कर सकते हैं. आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

8 थोट्टाक्कल

8 थोट्टाक्कल4 / 8

तीसरे स्थान पर '8 Thottakkal' फिल्म का नाम मौजूद है. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म में वेत्री, अपर्णा बालमुर्ली और एक्टर नासर ने अहम किरदार निभाया था, वहीं इस फिल्म को श्री गणेश ने निर्देशित किया था.

विज्ञापन

एवरु

एवरु5 / 8

चौथे नंबर पर 1 घंटे 58 मिनट की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एवरु' का नाम आता है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस मूवी की कहानी आपके दिमाग को हिला कर रख देगी.

नान

नान6 / 8

पांचवें नंबर पर तमिल फिल्म 'नान' का नाम शुमार है. यह फिल्म 2 घंटे 15 मिनट की है और आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म सन नेक्स्ट पर देख सकते हैं. इस मूवी का निर्देशन जीवा शंकर ने किया है.

विज्ञापन

जोंबी रेड्डी

जोंबी रेड्डी7 / 8

छठे नंबर पर 'जोंबी रेड्डी' का नाम आता है. इस फिल्म में आपको एक गेम डेवलपर की कहानी देखने को मिलने वाली है. यह एक तेलुगू हॉरर थ्रिलर मूवी है, जिसे आप 2 घंटे 5 मिनट में पूरा कर सकते हैं.

कुट्टराम 23

कुट्टराम 238 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम अरुण विजय और महिमा नांबियर स्टारर फिल्म 'कुट्टराम 23' का काबिज है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है. इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन