
1 / 7
6 Cult Classic Flop Comedy Movies: फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही फ्लॉप साबित हो गई थीं. लेकिन बाद में इन फिल्मों को ऑडियंस ने प्यार दिया और ये कल्ट क्लासिक बन गईं. आप इन फिल्मों को ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
अंदाज अपना अपना

2 / 7
आमिर खान और सलमान खान की 'अंदाज अपना अपना' भी इस लिस्ट में शामिल है. 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी प्यार दिया था, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ढोल

3 / 7
साल 2007 में आई 'ढोल' मूवी भी सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. वहीं बाद में इस फिल्म की कहानी ऑडियंस को काफी फनी लगी और ये कल्ट क्लासिक बनकर रह गई. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
रहना है तेरे दिल में

4 / 7
आर माधवन और दिया मिर्जा की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2001 में रिलीज हुई ये फिल्म भी सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. वहीं बाद में ये भी कल्ट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
दीवाने हुए पागल

5 / 7
शाहिद कपूर और अक्षय कुमार की 'दीवाने हुए पागल' को भी सिनेमाघरों में कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. वहीं बाद में टीवी पर रिलीज होते ही इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया. आप भी इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
खोसला का घोसला

6 / 7
साल 2006 में रिलीज हुई अनुपम खेर की 'खोसला का घोसला' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को भी पहले सिनेमाघरों में कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई थी, वहीं बाद में ये फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ओए लकी, लकी ओए

7 / 7
अभय देओल की ये कॉमेडी फिल्म भी सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी. वहीं जब बाद में ये फिल्म टीवी पर आई तो ऑडियंस ने इस फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया. आज ये भी कल्ट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.