12 हीरो और 10 हीरोइनें, 'धुरंधर 2' नहीं, ये है इंडियन सिनेमा की सबसे लंबी फिल्म, आप जानते हैं नाम?

Longest Indian Film: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर काफी बज बना हुआ है. ये इंडियन सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. ऐसे में आज आपको इंडियन सिनेमा की सबसे लंबी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

5.5 IMDb Rated Longest Indian Film
1 / 8
5.5 IMDb Rated Longest Indian Film

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' के इन दिनों काफी चर्चे हो रहे हैं. फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. लोगों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, जो कि अब खत्म होने जा रहा है. इसके पेड प्रीव्यूज भी शुरू हो गए हैं. मूवी का रन टाइम 3 घंटे 49 मिनट का है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में अब आपको इंडियन सिनेमा की सबसे लंबी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी.

विज्ञापन

1999 की सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

1999 की सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म 2 / 8

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ऐसी फिल्म है, जिसमें शुरू से अंत तक बस खून खराबा ही देखने के लिए मिला था. इसका निर्माण जेपी दत्ता ने किया था, जो कि 1999 की सच्ची घटना से प्रेरित थी. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

2003 में रिलीज हुई थी वॉर ड्रामा फिल्म

2003 में रिलीज हुई थी वॉर ड्रामा फिल्म3 / 8

जेपी दत्ता की वॉर ड्रामा फिल्म को 2003 में रिलीज किया गया था और ये मल्टी स्टारर थी, जिसमें संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान जैसे स्टार्स थे और उनका स्टारडम भी इसे फ्लॉप होने से नहीं बचा पाया था लेकिन फिल्म में खून खराबे के साथ जबरदस्त इमोशनल सीन्स देखने के लिए मिले थे, जो किसी को भी रुला सकते हैं. (Photo- IMDb)

एलओसी कारगिल है फिल्म का नाम

एलओसी कारगिल है फिल्म का नाम4 / 8

इस फिल्म का टाइटल 'एलओसी कारगिल' है, जिसे जेपी दत्ता ने बनाया था. 'बॉर्डर' की हिट के बाद जेपी दत्ता की ये दूसरी वॉर ड्रामा फिल्म थी. लेकिन ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, इसे क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

फिल्म में 12 हीरो और 10 हीरोइन

फिल्म में 12 हीरो और 10 हीरोइन5 / 8

2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, नागार्जुन, संजय दत्त, आशुतोष राणा, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी समेत 12 हीरो अहम रोल में नजर आए थे. वहीं, फिल्म में हीरोइनों की भी किल्लत नहीं थी. इसमें करीब 10 हीरोइनों ने अहम रोल प्ले किया था, जिसमें करीना कपूर, ईशा देओल जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं. (Photo- IMDb)

सबसे लंबा था रन टाइम

सबसे लंबा था रन टाइम6 / 8

आपको बता दें कि जेपी दत्ता की फिल्म 'एलओसी कारगिल' का रन टाइम भी सबसे ज्यादा रहा है. इसे इंडियन सिनेमा की सबसे लंबी फिल्म बताया जाता है. इसका रन टाइम 4 घंटे 15 का है. इसे ओटीटी पर फ्री में भी देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें7 / 8

अगर बात की जाए कि इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं तो इसमें यूट्यूब और एमएक्स प्लेयर जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं, जहां पर आप इसे फ्री में आसानी से देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

इतनी है IMDb रेटिंग

इतनी है IMDb रेटिंग8 / 8

जेपी दत्ता की इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी कम थी. इसे 10 में से 5.5 रेटिंग मिली है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन