Valentine Day 2026 से पहले रिलीज होंगी ये 3 रोमांटिक फिल्में, शाहिद से लेकर शनाया का बड़े पर्दे पर दिखेगा जबरदस्त रोमांस
Valentine's Day 2026 Movie Releases: फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता है. कपल्स अपने पार्टनर्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. ऐसे में Valentine Day 2026 से पहले रिलीज होने वाली ये 3 फिल्में आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती हैं.

2 / 9Valentine Day 2026 आने वाला है और उसके पहले सिनेमाघरों में रोमांस का धमाका होने वाला है. फरवरी के पहले हफ्ते में तीन जबरदस्त रोमांटिक फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. बड़े पर्दे पर यह फिल्में अपने रोमांस से धमाल मचा सकती हैं. (Credit- Printerest)
3 / 9इनमें शाहिद कपूर का गहरा प्यार, शनाया कपूर का नया रोमांस से भरी लव स्टोरी दिखने वाली हैं. ये फिल्में दर्शकों को प्यार के अलग-अलग रंग दिखाएंगी. ट्रेलर और टीजर देखकर फैंस पहले ही दीवाने हो चुके हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. (Credit- Printerest)
4 / 9O Romeo- यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी कमाल करेगी. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड की सच्ची कहानी पर आधारित है.
5 / 9शाहिद एक गैंगस्टर उस्तारा का रोल निभाया हैं, जो अफशा (तृप्ति) से बेइंतहा प्यार करता है. लेकिन प्यार के बीच एक्शन, धोखा और बदला की कहानी है. नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया भी इस फिल्म में दिखाई देंगे. इस फिल्म के साजिद नादियाडवाला प्रोडक्शन है. ये फिल्म वैलेंटाइन वीक का सबसे बड़ा धमाका साबित हो सकती है.
6 / 9Tu Ya Mein- यह फिल्म भी 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है. इसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव साथ मिलकर धमाल मचाने वाले हैं. बिजॉय नंबियार के डायरेक्शन में ये सरवाइवल थ्रिलर है.
7 / 9इस फिल्म में प्यार, डर और जिंदगी-मौत की जंग दिखाई गई है. टीजर में शनाया का स्विमिंग पूल सीन और खौफनाक मगरमच्छ ने दर्शकों को चौंका दिया. आनंद एल राय प्रोडक्शन है. शनाया की यह दूसरी फिल्म है, जो वैलेंटाइन पर कपल्स के लिए परफेक्ट रहेगी.
8 / 9Bara Badhu- तीसरी फिल्म 'बारा बधु' भी 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. यह ओडिया फिल्म है लेकिन हिंदी दर्शकों को भी पसंद आ सकती है. इसमें शिवानी और सालेंद्र मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में रोमांस, इमोशन और ड्रामा है.
9 / 9यह एक खूबसूरत लव स्टोरी है जो परिवार और प्यार की बात करती है. वैलेंटाइन से पहले यह फिल्म दिल छू लेने वाली साबित हो सकती है. इस तरह की फिल्में Valentine Day 2026 के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं. इनमें आपको भर-भरकर रोमांस मिलेगा.