2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहीं ये 10 बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम?

2026 Upcoming Movies List: साल 2026 बॉलीवुड के लिए काफी शानदार होने वाला है. इस साल बड़े बजट की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से लेकर यश की 'टॉक्सिक' तक शामिल है. फैंस को भी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. चलिए जानते हैं इन फिल्मों की लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

2026 theatre releases 10 movies
1 / 11

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 11

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' साल 2026 की बड़ी हिट साबित हो सकती है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. फैंस भी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

टॉक्सिक

टॉक्सिक3 / 11

यश की 'टॉक्सिक' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही थी, वहीं अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. फिल्म में यश लीड रोल में हैं. वहीं यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी शामिल हैं.

है जवानी तो इश्क होना है

है जवानी तो इश्क होना है4 / 11

वरुण धवन भी साल 2026 में अपनी इस फिल्म से सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहे हैं. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस में भी क्रेज देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

भूत बंगला

भूत बंगला5 / 11

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज हो चुका है. मेकर्स इस फिल्म को 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं. इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं फिल्म के टीजर के बाद से ही फैंस के बीच बेकरारी बढ़ गई है.

बैटल ऑफ गलवान

बैटल ऑफ गलवान6 / 11

सलमान खान की भी ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. मेकर्स इस फिल्म की पहली झलक दिखा चुके हैं. साथ ही फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है. ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों दस्तक देगी.

विज्ञापन

अल्फा

अल्फा7 / 11

आलिया भट्ट की 'अल्फा' मूवी भी इसी साल रिलीज होगी. मेकर्स इस फिल्म को 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं. बता दें इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे.

कॉकटेल 2

कॉकटेल 28 / 11

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' 19 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

किंग

किंग9 / 11

शाहरुख खान की 'किंग' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं.

डकैत

डकैत10 / 11

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की 'डकैत' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है. ये फिल्म भी इसी साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे.

विज्ञापन

रामायण

रामायण11 / 11

रणबीर कपूर की 'रामायण' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. ये फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और यश भी लीड रोल में हैं. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन