2026 की 6 फिल्में जो थिएटर में हुईं फ्लॉप, OTT पर बन गईं सुपरहिट! वीकेंड पर करें बिंज वॉच

Flop Movies Trending on OTT: साल 2026 में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं जो सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुईं, लेकिन इसके बावजूद ये ओटीटी पर सुपरहिट रहीं. इनमें से कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जो अभी भी ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

flop movies trending on ott
1 / 7

विज्ञापन

ओ रोमियो

ओ रोमियो2 / 7

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन बाद में इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया. प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी.

विज्ञापन

गिन्नी वेड्स सनी 2

गिन्नी वेड्स सनी 23 / 7

मेधा शंकर और अविनाश तिवारी स्टारर इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 24 अप्रैल को रिलीज हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई. वहीं इसके बाद फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया और ये रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार हो गई.

दादी की शादी

दादी की शादी4 / 7

कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं सकी और फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद इस फिल्म को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है.

विज्ञापन

वध 2

वध 25 / 7

6 फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'वध 2' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर इस फिल्म को जब नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया तो ये नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई. ओटीटी पर इसकी कहानी फैंस को खूब पसंद भी आई.

तू या मैं

तू या मैं 6 / 7

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया और नेटफ्लिक्स पर आते ही ये ट्रेंडिंग बन गई.

विज्ञापन

अस्सी

अस्सी7 / 7

तापसी पन्नू स्टारर 'अस्सी' भी इस साल फ्लॉप साबित हुई. वहीं सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म को जी5 पर रिलीज किया गया. वहीं जी5 पर रिलीज होते ही ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को खूब तारीफ मिली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन