
1 / 8
दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों का निर्धारण उनके कुल क्षेत्रफल (Total Area) के आधार पर किया जाता है, जिसमें भूमि और जल क्षेत्र दोनों शामिल होते हैं. क्षेत्रफल के हिसाब से रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है. लेकिन यहां जनसंख्या बेहद कम है. वहीं भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश होने के बावजूद सबसे घनी आबादी वाला देश है.

2 / 8
world 10 biggest country: दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों की सूची में क्रमानुसार कौन से देश शामिल हैं, यहां देखें...
1. रूस (Russia) जिसका क्षेत्रफल 1.71 करोड़ वर्ग किलोमीटर है.
2. कनाडा (Canada) का क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है. ये उत्तर अमेरिका में है.
3. चीन (China) एशिया का देश है और यह 96.0 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है.
4. अमेरिका (USA) का क्षेत्रफल 93.7 लाख वर्ग किलोमीटर है.
5. ब्राजील (Brazil) दक्षिण अमेरिका का देश है. इसका क्षेत्रफल 85.1 लाख वर्ग किलोमीटर है.

3 / 8
6. ऑस्ट्रेलिया (Australia) ओशिनिया का हिस्सा है, जो 76.9 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है.
7. भारत (India) का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है.
8. अर्जेंटीना (Argentina) का क्षेत्रफल 27.8 लाख वर्ग किलोमीटर है. ये भी दक्षिण अमेरिका का देश है.
9. कजाकिस्तान (Kazakhstan) 27.2 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. ये एक मध्य एशियाई देश है.
10. अल्जीरिया (Algeria) का क्षेत्रफल 23.8 लाख वर्ग किलोमीटर है. ये एक अफ्रीकी देश है.

4 / 8
रूस दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जो इतना विशाल है कि यहां 11 अलग-अलग टाइम जोन (Time Zones) हैं. यह प्लूटो ग्रह के सतही क्षेत्रफल से भी बड़ा है.

5 / 8
कनाडा क्षेत्रफल में दूसरे स्थान पर होने के बावजूद, यहां की आबादी बहुत कम है. कनाडा के पास दुनिया की सबसे लंबी तटरेखा (Coastline) है.

6 / 8
चीन और अमेरिका इन दोनों देशों के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए अक्सर प्रतिस्पर्धा रहती है, जो इस बात पर निर्भर करती है कि विवादित क्षेत्रों और तटीय जल को कैसे मापा जा रहा है.

7 / 8
भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, लेकिन जनसंख्या के मामले में यह दुनिया में नंबर 1 पर है. भारत का क्षेत्रफल रूस के क्षेत्रफल का लगभग पांचवां हिस्सा है.

8 / 8
अल्जीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है. 2011 में 'सूडान' के दो हिस्सों (सूडान और दक्षिण सूडान) में बंटने के बाद अल्जीरिया इस सूची में 10वें स्थान पर आया.