दुनिया में कौन सा देश है 'गोल्ड किंग'? टॉप-5 तक नहीं पहुंचा चीन, जानिए भारत का नंबर

दुनिया के देशों के पास मौजूद गोल्ड रिजर्व उनकी ग्रेट इकोनॉमी का गवाह है. अमेरिका से लेकर भारत तक, जानिए किन देशों के पास सबसे ज्यादा सोना है और भारत किस पायदान पर है.

Which Country Owns the Most Gold in the World
1 / 8
Credit: AI

विज्ञापन

गोल्ड रिजर्व क्यों होते हैं खास?

गोल्ड रिजर्व क्यों होते हैं खास?2 / 8

दुनिया भर के देशों के लिए गोल्ड रिजर्व आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार होता है. जब ग्लोबल लेवल पर महंगाई बढ़ती है, मुद्रा कमजोर होती है या युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तब सोना एक सुरक्षित निवेश के रूप में काम करता है. यही वजह है कि केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार के साथ-साथ सोने का भी भंडार रखते हैं, ताकि किसी भी आर्थिक संकट के समय देश की फाइनेंशियल कंडिशन स्टेबल बनी रहे.

विज्ञापन

अमेरिका के पास सबसे ज्यादा सोना

अमेरिका के पास सबसे ज्यादा सोना3 / 8

दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व अमेरिका के पास है. आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका के पास करीब 8,133 टन सोना मौजूद है, जो किसी भी देश से काफी ज्यादा है. ये सोना सुरक्षित वॉल्ट्स में रखा जाता है.

जर्मनी दूसरे नंबर पर

जर्मनी दूसरे नंबर पर4 / 8

अमेरिका के बाद जर्मनी दूसरे नंबर पर आता है. जर्मनी के पास लगभग 3,350 टन सोना है, जो उसे यूरोप का सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व रखने वाला देश बनाता है.

विज्ञापन

इटली और फ्रांस भी टॉप में

इटली और फ्रांस भी टॉप में5 / 8

इटली और फ्रांस भी गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया के टॉप देशों में शामिल हैं. इटली के पास करीब 2,452 टन और फ्रांस के पास लगभग 2,437 टन सोना है. ये दोनों देश लंबे समय से अपने सोने के भंडार को बनाए हुए हैं और यूरोप की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

रूस और चीन का बढ़ता भंडार

रूस और चीन का बढ़ता भंडार6 / 8

रूस दुनिया में गोल्ड रिजर्व के मामले में पांचवें स्थान पर है और उसके पास करीब 2,330 टन सोना है. वहीं चीन भी तेजी से अपना गोल्ड भंडार बढ़ा रहा है और उसके पास लगभग 2,313 टन सोना है. चीन लगातार सोना खरीदकर अपनी आर्थिक रणनीति को मजबूत कर रहा है.

विज्ञापन

भारत की क्या है स्थिति?

भारत की क्या है स्थिति?7 / 8

भारत भी दुनिया के बड़े गोल्ड रिजर्व वाले देशों में शामिल है. भारत के पास करीब 880 टन सोना है और ये टॉप देशों की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. भारतीय रिजर्व बैंक समय-समय पर सोना खरीदकर अपने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करता है.  

क्यों बढ़ रही है सोने की मांग?

क्यों बढ़ रही है सोने की मांग?8 / 8

पिछले कुछ सालों में देशों के सोना खरीदने की रफ्तार बढ़ी है. इसकी बड़ी वजह महंगाई, वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता है. इसके अलावा कई देश डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए भी सोना खरीद रहे हैं. (All Photos Credit: Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन