IGL PNG Connection Online Apply: दिल्ली-एनसीआर में घर बैठे कैसे लें IGL गैस पाइपलाइन? ये है स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और जरूरी डॉक्युमेंट्स

सरकार के नए आदेश के बाद, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में पीएनजी (PNG) कनेक्शन लेना अब न केवल जरूरी बल्कि बेहद आसान भी हो गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस बना दिया है।

PNG GAS.jpg
1 / 8

PNG Connection Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में IGL पाइपलाइन लगवाना अब बहुत आसान हो गया है। यानी अब सिलेंडर के झंझट से मुक्ति म‍िलने वाली है। अगर आपके एर‍िया में भी पीएनजी की पाइपलाइन आ गई है तो बस 5 स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई करें और 48 घंटे में गैस कनेक्शन पा सकते हैं। क्या आपने अब तक आवेदन नहीं किया? यहां देखें पूरी प्रक्रिया!  

विज्ञापन

IGL की वेबसाइट या ऐप पर जाएं

IGL की वेबसाइट या ऐप पर जाएं 2 / 8

सबसे पहले IGL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल प्ले स्टोर से IGL Connect ऐप डाउनलोड करें। यहां Customer Zone में जाकर Domestic PNG पर क्लिक करें।

विज्ञापन

New Connection का चुनाव करें

New Connection का चुनाव करें3 / 8

स्क्रीन पर आपको 'Apply Online' का विकल्प दिखेगा। यहाँ आपको अपनी कैटेगरी (Residential) चुननी होगी। इसके बाद एक डिजिटल फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी।

जरूरी दस्तावेजों को रखें तैयार

जरूरी दस्तावेजों को रखें तैयार 4 / 8

आवेदन के लिए आपको ये दस्तावेज अपलोड करने होंगे: पहचान पत्र (ID Proof): आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट। पते का प्रमाण (Address Proof): बिजली का बिल, पानी का बिल या हाउस टैक्स की रसीद। स्वामित्व प्रमाण (Ownership Proof): रजिस्ट्री के कागज या रेंट एग्रीमेंट।

विज्ञापन

फॉर्म में भरें अपनी लोकेशन

फॉर्म में भरें अपनी लोकेशन5 / 8

फॉर्म में अपना पूरा पता, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सही-सही भरें। ध्यान रहे कि आपके इलाके में IGL की पाइपलाइन पहले से मौजूद होनी चाहिए, वरना आवेदन पेंडिंग में जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान

रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान 6 / 8

फॉर्म भरने के बाद आपको मामूली रजिस्ट्रेशन शुल्क (बैंक के नियमों के अनुसार) ऑनलाइन जमा करना होगा। भुगतान सफल होने के बाद आपको एक 'Reference Number' मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

विज्ञापन

वेरिफिकेशन और इंस्टॉलेशन

वेरिफिकेशन और इंस्टॉलेशन 7 / 8

आवेदन के बाद IGL का प्रतिनिधि आपके घर आकर दस्तावेजों और साइट का वेरिफिकेशन करेगा। सब कुछ सही होने पर अगले 48 घंटों से 5 दिनों के भीतर पाइपलाइन और गैस मीटर इंस्टॉल कर दिया जाएगा।

LPG कनेक्शन है, तो क्‍या करें

LPG कनेक्शन है, तो क्‍या करें 8 / 8

यदि आपके पास पहले से एलपीजी (LPG) कनेक्शन है, तो आपको उसे सरेंडर करने की जरूरत नहीं है, लेकिन सरकार के नए नियम के अनुसार, पीएनजी आने के 3 महीने बाद आपका एलपीजी कनेक्शन डिस्कनेक्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन