PM Kisan की 22वीं किस्त आज, इतने बजे खाते में आ जाएंगे पैसे; जानें किसे मिलेंगे 4000 और किसका कटेगा नाम?

देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए आज 13 मार्च की सुबह खुशियों की नई किरण लेकर आई है. जहां एक तरफ दुनिया भर में महंगाई और बाजार की हलचल की खबरें हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत के किसानों के लिए आज का दिन किसी दिवाली से कम नहीं होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक सिंगल क्लिक के जरिए करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करने जा रहे हैं.

PM KISAN.jpg (1)
1 / 9

Advertisment

आज चमकेगी किसानों की किस्मत!

आज चमकेगी किसानों की किस्मत!2 / 9

इंतजार खत्म! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 13 मार्च को देश के करोड़ों किसानों के खाते में 22वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे. गुवाहाटी से एक सिंगल क्लिक के जरिए खुशियों की यह सौगात भेजी जाएगी.

विज्ञापन

कितने बजे आएगा पैसा? नोट कर लें टाइम

कितने बजे आएगा पैसा? नोट कर लें टाइम3 / 9

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शाम 5:00 बजे डीबीटी (DBT) के माध्यम से पैसा मिलना शुरू हो जाएगा. अपने फोन का मैसेज बॉक्स चेक करने के लिए तैयार रहें.

किसी को 2000, तो किसी को 4000? ये है गणित

किसी को 2000, तो किसी को 4000? ये है गणित4 / 9

हैरान न हों! जिन किसानों को पिछली (21वीं) किस्त किसी वजह से नहीं मिली थी, उन्हें इस बार 4000 (2000+2000) मिलेंगे. वहीं, कुछ विशेष राज्यों जैसे क‍ि ब‍िहार की योजनाओं को मिलाकर राशि 3000 भी हो सकती है.

विज्ञापन

इन किसानों को लगेगा झटका, नहीं आएगी किस्त!

इन किसानों को लगेगा झटका, नहीं आएगी किस्त!5 / 9

सावधान! अगर आपने e-KYC नहीं करवाया है या आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है. लैंड वेरिफिकेशन फेल होने वाले किसानों का नाम भी लिस्ट से काट दिया गया है.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना नाम

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना नाम6 / 9

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें. अपनी लिस्ट देखना बहुत आसान है.

विज्ञापन

लिस्ट में अपना स्टेटस देखें

लिस्ट में अपना स्टेटस देखें7 / 9

अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें. Get Report पर क्लिक करते ही आपके गांव की पूरी लिस्ट खुल जाएगी. देखें कि आपका नाम Approve है या नहीं.

पैसा न आए तो क्या करें?

पैसा न आए तो क्या करें?8 / 9

अगर आपके खाते में पैसा नहीं आता है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (Toll Free) पर कॉल कर सकते हैं. अपनी शिकायत दर्ज कराना न भूलें.

विज्ञापन

क्या आपने किया ये काम?

क्या आपने किया ये काम?9 / 9

अगली किस्त में देरी न हो, इसके लिए Kisan-eMitra चैटबॉट की मदद लें या पीएम किसान ऐप के जरिए अपना फेस ऑथेंटिकेशन (e-KYC) आज ही पूरा करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन