PM Kisan 23rd Installment: कन्फर्म हुई तारीख! 20 जून को आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त, मोबाइल से तुरंत ऐसे चेक करें नई लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan 23rd Installment: केंद्र सरकार 20 जून 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी कर सकती है। 2000 रुपये की किस्त पाने के लिए pmkisan.gov.in पर ऐसे चेक करें नई बेनिफिशियरी लिस्ट।

PM Kisan 23rd Installment.jpg (2)
1 / 5

देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 23वीं किस्त आगामी 20 जून, 2026 को सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस किस्त के तहत पात्र किसानों को ₹2,000 की वित्तीय सहायता मिलेगी। लेकिन ध्यान रहे, यह पैसा केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका नाम सरकार द्वारा जारी की गई नई लिस्ट में शामिल होगा। आइए, जानते हैं कि आप घर बैठे मोबाइल से नई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

20 जून को आएगी 23वीं किस्त: करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे

20 जून को आएगी 23वीं किस्त: करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2 / 5

मोदी सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए अगली किस्त जारी करने की तारीख पर मुहर लगा दी है। 20 जून, 2026 को देश के करोड़ों लाभार्थी किसानों के खातों में डीबीटी (DBT) यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पैसे भेजे जाएंगे। बता दें क‍ि इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल ₹2,000 की तीन किस्तों में कुल ₹6,000 की आर्थिक सहायता देती है, ताकि वे खेती-किसानी की जरूरतें पूरी कर सकें। यह भी पढें : EPF Interest 2026: खाते में कब क्रेडिट होगा 8.25% ब्याज? EPFO पासबुक में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस; देखें पूरी गाइड

विज्ञापन

केवल इन्हीं किसानों को मिलेगा पैसा, नई लिस्ट में नाम होना है जरूरी

केवल इन्हीं किसानों को मिलेगा पैसा, नई लिस्ट में नाम होना है जरूरी 3 / 5

इस बार सरकार ने नियमों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, इसलिए पैसे आने से पहले लिस्ट में अपना नाम जरूर जांच लें। सरकार ने लाभार्थियों की एक नई और संशोधित सूची (Beneficiary List) आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी है। जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) और भूमि सत्यापन (Land Seedling) का काम पूरा नहीं कराया था, उनके नाम इस लिस्ट से काटे जा सकते हैं। इसलिए अपना स्टेटस चेक करना बेहद जरूरी है।

मोबाइल से 2 मिनट में चेक करें नई लिस्ट: ये है स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

मोबाइल से 2 मिनट में चेक करें नई लिस्ट: ये है स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस 4 / 5

आप बिना किसी दफ्तर या जनसेवा केंद्र (CSC) गए, अपने मोबाइल फोन से ही नई लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। स्टेप 2: होमपेज पर दाईं ओर दिख रहे 'Farmers Corner' सेक्शन में जाएं और 'Beneficiary List' के विकल्प पर क्लिक करें। स्टेप 3: अब नए पेज पर अपने राज्य, जिले, उप-जिले (तहसील), ब्लॉक और अपने गांव का नाम ध्यानपूर्वक चुनें। स्टेप 4: सभी जानकारियां भरने के बाद 'Get Report' बटन पर क्लिक करें। आपके गांव की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं। यह भी पढें : Property New Rules 2026: अब रजिस्ट्री के लिए तहसील जाने का झंझट खत्म! घर बैठे वॉट्सऐप पर मिलेगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, जानें नए नियम

विज्ञापन

किस्त रुकने से बचाना है तो तुरंत पूरे कर लें ये 2 जरूरी काम

किस्त रुकने से बचाना है तो तुरंत पूरे कर लें ये 2 जरूरी काम 5 / 5

अगर आपका नाम लिस्ट में है लेकिन ये दो काम अधूरे हैं, तो भी आपकी ₹2,000 की किस्त अटक सकती है। e-KYC कराना अनिवार्य: सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। इसे आप पोर्टल पर जाकर ओटीपी (OTP) के जरिए या पास के सीएससी सेंटर पर बायोमेट्रिक के जरिए कर सकते हैं। बैंक खाता आधार और डीबीटी से लिंक हो: सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता एक्टिव हो और वह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए पूरी तरह सक्षम हो, ताकि सरकारी पैसा बिना किसी तकनीकी खराबी के सीधे आपके खाते में पहुंच सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन