EPF Interest 2026: खाते में कब क्रेडिट होगा 8.25% ब्याज? EPFO पासबुक में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस; देखें पूरी गाइड

EPFO ने साल 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी है। जानिए आपके खाते में पीएफ का ब्याज कब तक आएगा और उमंग ऐप या पासबुक पोर्टल से बैलेंस कैसे चेक करें।

UMANG App PF Balance Check
1 / 7

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने साल 2025-26 के लिए ब्याज दर को 8.25% पर बनाए रखने का फैसला क‍िया है। अब लाखों EPF सब्सक्राइबर्स अपने अकाउंट बैलेंस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। जैसे-जैसे जून का महीना आगे बढ़ रहा है, कई सदस्य अपनी पासबुक चेक कर रहे हैं ताकि यह देख सकें कि सालाना ब्याज उनके अकाउंट में जमा हुआ है या नहीं। आइये जानते हैं क‍ि ब्‍याज की रकम आपके खाते में कब क्रेड‍िट होगी

विज्ञापन

खुशखबरी! ब्‍याज दर 8.25% बरकरार

खुशखबरी! ब्‍याज दर 8.25% बरकरार 2 / 7

साल 2025-26 के लिए सरकार ने आपके पीएफ (PF) पैसों पर पूरे 8.25% की दर से ब्याज देने का फैसला किया है। सरकारी स्कीम्स में यह आज भी सबसे शानदार मुनाफा देने वाली बचत है।

विज्ञापन

खाते में पैसा कब आएगा

खाते में पैसा कब आएगा3 / 7

मन में सवाल है कि ब्याज कब दिखेगा? आमतौर पर सरकार की आखिरी मंजूरी मिलने के बाद, जून से सितंबर के बीच ब्याज का पैसा खातों में आना शुरू होता है। करोड़ों खातों को अपडेट करने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए थोड़ा इंतजार तो बनता है! यह भी पढें : 8th Pay Commission Arrears: 8वें वेतन आयोग में मिल सकता है 24 महीने का बकाया एरियर! लेकिन टैक्स का क्या होगा गणित? समझें 5 जरूरी बातें  

देरी हुई तो क्या ब्याज का नुकसान होगा?

देरी हुई तो क्या ब्याज का नुकसान होगा?4 / 7

बिल्कुल नहीं! अगर आपके पासबुक में अभी तक ब्याज नहीं दिख रहा है, तो घबराएं मत। ब्याज हर महीने के हिसाब से जुड़ता रहता है। पासबुक में एंट्री चाहे आज दिखे या दो महीने बाद, आपको पूरे साल का पाई-पाई ब्याज मिलेगा। आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन

ब्याज दिखने में समय क्यों लगता है?

ब्याज दिखने में समय क्यों लगता है?5 / 7

ईपीएफओ (EPFO) भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े फंड सिस्टम में से एक है। इसमें 7 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। आपके एडवांस निकालने, ट्रांसफर करने या कंपनी के पैसे जमा करने का पूरा हिसाब मिलाकर ही कंप्यूटर फाइनल एंट्री करता है, जिसमें प्रशासनिक समय लगता है।

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस 6 / 7

ब्याज आया या नहीं, यह देखना बहुत आसान है। आप EPFO Passbook Portal पर जाकर अपने UAN नंबर से लॉगिन कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने फोन में UMANG App डाउनलोड करके भी मिनटों में अपनी पासबुक देख सकते हैं।

विज्ञापन

पासबुक में क्या देखना है?

पासबुक में क्या देखना है? 7 / 7

जब आपके खाते में ब्याज जुड़ जाएगा, तो पासबुक की आखिरी लाइन में "Int. Updated up to 31/03/2026" लिखा हुआ दिखाई देगा। इसका मतलब है कि 2025-26 का ब्याज आपके खाते में सफलतापूर्वक जमा हो चुका है!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन