Property New Rules 2026: अब रजिस्ट्री के लिए तहसील जाने का झंझट खत्म! घर बैठे वॉट्सऐप पर मिलेगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, जानें नए नियम

इस राज्‍य की सरकार ने 'Anywhere Registration' सिस्टम लॉन्च किया है। अब घर बैठे 24×7 ऑनलाइन नए अपार्टमेंट और प्लॉट की रजिस्ट्री होगी। सीधे वॉट्सऐप पर सर्टिफिकेट आएगा। जानें नए न‍ियम

Property New Rules 2026.jpg
1 / 5

जमीन, मकान या फ्लैट खरीदना और उसकी रजिस्ट्री कराना हमेशा से एक बेहद जटिल और थकाऊ काम माना जाता रहा है। सब-रजिस्ट्रार ऑफिस (तहसील) के चक्कर काटना, लंबी लाइनों में लगना और कागजात जुटाना हर किसी के लिए सिरदर्द होता है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि अब आप अपने घर के सोफे पर बैठकर, महज कुछ क्लिक्स में अपनी प्रॉपर्टी रजिस्टर करा सकते हैं और उसका सरकारी सर्टिफिकेट सीधे आपके वॉट्सऐप (WhatsApp) पर आ जाएगा? जी हां, तमिलनाडु सरकार ने प्रॉपर्टी रूल्स 2026 के तहत इस क्रांतिकारी एनीव्हेयर रजिस्ट्रेशन सिस्टम को हरी झंडी दे दी है। आइए, जानते हैं कि यह नया सिस्टम कैसे काम करता है।

विज्ञापन

एनीव्हेयर रजिस्ट्रेशन सिस्टम लॉन्च: अब 24×7 घर बैठे होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

एनीव्हेयर रजिस्ट्रेशन सिस्टम लॉन्च: अब 24×7 घर बैठे होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री2 / 5

तमिलनाडु सरकार ने राज्य के नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाने के लिए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। नई नीति के तहत अब लोगों को अपनी प्रॉपर्टी रजिस्टर कराने के लिए सब-रजिस्ट्रार ऑफिस (तहसील) जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। यह एक 24×7 ऑनलाइन डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम है। इसकी मदद से आप देश या दुनिया के किसी भी कोने से, किसी भी समय अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

किन संपत्तियों की होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री? पहले फेज में शामिल हैं ये 4 प्रॉपर्टीज

किन संपत्तियों की होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री? पहले फेज में शामिल हैं ये 4 प्रॉपर्टीज3 / 5

सरकार ने शुरुआती चरण (Initial Phase) में उन संपत्तियों को शामिल किया है जिनकी खरीद-बिक्री सबसे ज्यादा होती है: 1. नए प्लॉट और जमीन: किसी भी नए प्लॉट या जमीन की पहली बार होने वाली बिक्री की रजिस्ट्री ऑनलाइन होगी। 2. नए फ्लैट और अपार्टमेंट: नवनिर्मित अपार्टमेंट्स या फ्लैट्स की रजिस्ट्री भी घर बैठे की जा सकेगी। 3. हाउसिंग बोर्ड की प्रॉपर्टी: तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड द्वारा जारी किए गए बिक्री दस्तावेजों (Sale Documents) का पंजीकरण ऑनलाइन होगा। 4. बैंक लोन और मॉर्टगेज: बैंक लोन या होम लोन के लिए प्रॉपर्टी को मॉर्टगेज (बंधक) रखने की प्रक्रिया भी अब पूरी तरह ऑनलाइन दायरे में आ गई है।

कैसे काम करेगा यह नया डिजिटल सिस्टम? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कैसे काम करेगा यह नया डिजिटल सिस्टम? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस4 / 5

इस नए सिस्टम का इस्तेमाल करना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बस कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करने होंगे: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले तमिलनाडु पंजीकरण विभाग (Registration Department) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। लॉगिन और डॉक्यूमेंट अपलोड: यहां आपको अपना यूजर लॉगिन अकाउंट बनाना होगा, प्रॉपर्टी से जुड़ी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी और मांगे गए दस्तावेजों को ऑनलाइन सबमिट (अपलोड) करना होगा।

विज्ञापन

सीधे वॉट्सऐप पर आएगा सरकारी सर्टिफिकेट, अप्रूवल के बाद ऐसे करें डाउनलोड

सीधे वॉट्सऐप पर आएगा सरकारी सर्टिफिकेट, अप्रूवल के बाद ऐसे करें डाउनलोड5 / 5

दस्तावेजों के वेरिफिकेशन और अप्रूवल की प्रक्रिया को भी बेहद आधुनिक और पारदर्शी बनाया गया है: WhatsApp पर डिलीवरी: जैसे ही सब-रजिस्ट्रार आपके द्वारा भेजे गए दस्तावेजों की जांच कर उन्हें मंजूर (Approve) करेंगे, डिजिटली साइन्ड (Digitally Signed) ओरिजिनल रजिस्ट्री पेपर सीधे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भेज दिए जाएंगे। अकाउंट से करें डाउनलोड: इसके अलावा खरीदार और विक्रेता दोनों ही अपने-अपने यूजर लॉगिन अकाउंट में जाकर इस आधिकारिक रजिस्ट्री सर्टिफिकेट को जब चाहें डाउनलोड कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन