Petrol Diesel Prices Today: पीएम मोदी की बड़ी बैठक से पहले जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए भाव, चेक करें ताजा रेट

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज पेट्रोल-डीजल के दामों और तेल कंपनियों के घाटे की समीक्षा के लिए एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। जानिए क्या आज टैक्स कटौती की मिलेगी राहत और देखिए अपने शहर के ताजा रेट्स।

petrol- diesel .jpg
1 / 8

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की आसमान छूती कीमतों और तेल कंपनियों को हो रहे भारी नुकसान के बीच आज देश की नजरें सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पर टिकी हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों में हाल ही में हुई ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद भी संकट टला नहीं है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बेहद महत्वपूर्ण हाई-लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं। इस बैठक में ईंधन की बढ़ती कीमतों को काबू में करने और आम जनता को राहत देने के उपायों पर बड़ा फैसला हो सकता है। आइए, जानते हैं कि इस मीटिंग का क्या एजेंडा है और आज आपके शहर में तेल किस भाव पर बिक रहा है।

विज्ञापन

तेल के संकट पर आज एक्शन में पीएम मोदी, बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

तेल के संकट पर आज एक्शन में पीएम मोदी, बुलाई हाई-लेवल मीटिंग2 / 8

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $115 प्रति बैरल के पास पहुंचने के बाद घरेलू बाजार में ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर पीएम मोदी आज पेट्रोलियम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि क्या तेल कंपनियों का घाटा कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम ₹5 और बढ़ाए जाएं, या फिर टैक्स में कटौती करके आम जनता को महंगाई से बचाया जाए।

विज्ञापन

1000 करोड़ रुपये का रोज का नुकसान! तेल कंपनियों पर भारी दबाव

1000 करोड़ रुपये का रोज का नुकसान! तेल कंपनियों पर भारी दबाव3 / 8

एनर्जी एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल ही में जो ₹4 की बढ़ोतरी हुई थी, उससे इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) को सिर्फ मामूली राहत मिली है। ल‍िहाजा कच्चे तेल के महंगे आयात और डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के कारण कंपनियां अभी भी भारी घाटे में हैं। अगर आज की बैठक में सरकार ने टैक्स नहीं घटाया, तो आने वाले दिनों में तेल कंपनियां किश्तों में ₹5 प्रति लीटर तक दाम और बढ़ा सकती हैं।

दिल्ली और मुंबई: आज महानगरों में पेट्रोल-डीजल का क्या है हाल?

दिल्ली और मुंबई: आज महानगरों में पेट्रोल-डीजल का क्या है हाल?4 / 8

पीएम मोदी की बैठक के बीच आज सुबह तेल कंपनियों ने जो ताजा रेट जारी किए हैं, उनके मुताबिक महानगरों में कीमतें इस प्रकार हैं: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹94.72 और डीजल का भाव ₹87.62 प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई: मुंबई में स्थानीय टैक्स ज्यादा होने के कारण आज भी पेट्रोल सबसे महंगा ₹104.21 प्रति लीटर और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

विज्ञापन

कोलकाता और हैदराबाद: दक्षिण और पूर्व भारत के ताजा रेट्स

कोलकाता और हैदराबाद: दक्षिण और पूर्व भारत के ताजा रेट्स5 / 8

कोलकाता (पश्चिम बंगाल): कोलकाता में आज उपभोक्ताओं को 1 लीटर पेट्रोल के लिए ₹103.94 और डीजल के लिए ₹90.76 चुकाने पड़ रहे हैं। हैदराबाद (तेलंगाना): दक्षिण भारत के प्रमुख शहर हैदराबाद में आज पेट्रोल का रेट ₹107.41 प्रति लीटर और डीजल का भाव ₹95.65 प्रति लीटर के ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

क्या आज मिलेगी राहत? एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर टिकी नजरें

क्या आज मिलेगी राहत? एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर टिकी नजरें6 / 8

आम आदमी के बजट और बढ़ती महंगाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी आज की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) को घटाने का निर्देश दे सकते हैं। इसके अलावा राज्यों से भी अपने हिस्से का वैट (VAT) कम करने को कहा जा सकता है, जिससे जनता को ₹5 की संभावित बढ़ोतरी से बड़ी राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन

आज आपके शहर में पेट्रोल का भाव

आज आपके शहर में पेट्रोल का भाव 7 / 8

नई दिल्ली ₹98.64 0.00 कोलकाता ₹109.70 0.00 मुंबई ₹107.59 0.00 चेन्नई ₹104.57 -0.35 गुड़गांव ₹99.51 +0.13 नोएडा ₹98.91 +0.45 बेंगलुरु ₹107.12 -0.04 भुवनेश्वर ₹105.09 -0.03 चंडीगढ़ ₹98.12 0.00 हैदराबाद ₹111.84 -0.04 जयपुर ₹109.40 +0.40 लखनऊ ₹98.40 -0.02 पटना ₹109.87 +0.05 तिरुवनंतपुरम ₹111.71 +0.18

डीजल की कीमत

डीजल की कीमत 8 / 8

नई दिल्ली ₹91.58 0.00 कोलकाता ₹96.07 0.00 मुंबई ₹94.08 0.00 चेन्नई ₹96.21 -0.33 गुड़गांव ₹92.01 +0.13 नोएडा ₹92.21 +0.47 बेंगलुरु ₹95.04 0.00 भुवनेश्वर ₹96.68 -0.02 चंडीगढ़ ₹86.09 0.00 हैदराबाद ₹99.95 0.00 जयपुर ₹94.58 +0.36 लखनऊ ₹91.73 0.00 पटना ₹95.91 +0.05 तिरुवनंतपुरम ₹100.60 +0.30

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन