Petrol Diesel Price Today, 1 August: LPG के बाद क्या पेट्रोल-डीजल भी हुआ सस्ता? जारी हुए नए रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

Petrol Diesel Price Today August 1 2026: 1 अगस्त को जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए रेट. जानें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत अपने शहर में आज तेल के ताजा भाव.

Petrol.jpg (18)
1 / 7

आज से नए महीने यानी 1 अगस्त 2026 की शुरुआत हो चुकी है. सुबह-सुबह जहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटने की खबर आई, वहीं गाड़ी चालकों की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि क्या आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई राहत मिलेगी. तो आइये जान लेते हैं क‍ि क्‍या पेट्रोल डीजल के भाव में आज कोई बदलाव हुए हैं?

विज्ञापन

नहीं बदले पेट्रोल डीजल के दाम

नहीं बदले पेट्रोल डीजल के दाम 2 / 7

सरकारी तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) ने 1 अगस्त के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. राहत की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, स्थानीय टैक्स (VAT) में अंतर की वजह से कुछ शहरों में रेट में मामूली फेरबदल जरूर देखने को मिला है. यह भी पढें : August 1 Rule Changes: रेलवे से लेकर क्रेडिट कार्ड तक! 1 अगस्त से लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, देखें पूरी ल‍िस्‍ट

विज्ञापन

द‍िल्‍ली मुंबई में क्‍या है आज पेट्रोल डीजल का भाव

द‍िल्‍ली मुंबई में क्‍या है आज पेट्रोल डीजल का भाव3 / 7

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. यह भी पढें : LPG Cylinder New Rates: 1 अगस्त से 202 रुपये सस्ता म‍िलेगा एलपीजी सिलेंडर, चेक करें अपने शहर के दाम

कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्‍नई में पेट्रोल डीजल के भाव

कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्‍नई में पेट्रोल डीजल के भाव4 / 7

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल का रेट 99.82 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. बेंगलुरु में आज पेट्रोल के दाम 75 पैसे बढ़कर 111.68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं, जबकि डीजल 76 पैसे महंगा होकर 99.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं चेन्‍नई में पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर 107.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल भी 9 पैसे बढ़कर 99.65 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

एनसीआर का हाल

एनसीआर का हाल5 / 7

गुरुग्राम में पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 102.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है, और डीजल भी 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 95.64 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है. नोएडा में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 101.89 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, वहीं डीजल भी 7 पैसे घटकर 95.37 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

लखनऊ और पटना में फ्यूल रेट

लखनऊ और पटना में फ्यूल रेट6 / 7

लखनऊ में आज पेट्रोल 82 पैसे सस्ता होकर 101.86 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, और डीजल के दामों में भी 74 पैसे की राहत के साथ नया भाव 95.36 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है. पटना में आज पेट्रोल 1.30 रुपये महंगा होकर 114.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, वहीं डीजल की कीमत में भी 1.25 रुपये की बढ़ोतरी के साथ नया रेट 100.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

विज्ञापन

मई के बाद से नहीं बदले राष्ट्रीय रेट्स

मई के बाद से नहीं बदले राष्ट्रीय रेट्स7 / 7

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बड़ा बदलाव 25 मई 2026 को हुआ था. मई के महीने में तेल कंपनियों ने चार बार में पेट्रोल के दाम में करीब 7.50 रुपये और डीजल में करीब 7.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. उसके बाद से अब तक राष्ट्रीय स्तर पर बेस प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन